नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह जेन जी और जेन अल्फा के छात्रों से नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करेंगे।
इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का विषय ‘भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका’ रखा गया है। सम्मेलन में 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिनमें देशभर के स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश के युवा लोकतंत्र, नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर पहले से अधिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में मोहन भागवत के 100 से अधिक शहरों से आए 2,000 से ज्यादा छात्रों से संवाद करने की संभावना है। यह सम्मेलन नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में आयोजित किया जा रहा है और IIMUN अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसका आयोजन कर रहा है।
IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं को भारत के मूल्यों से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 30,000 छात्र IIMUN से जुड़े हुए हैं और वर्षों से इस मंच के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
ऋषभ शाह के अनुसार, यह तीसरी बार होगा जब मोहन भागवत IIMUN के मंच से युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को आरएसएस, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और अन्य प्रमुख संस्थानों के बारे में अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि विभिन्न संगठनों की अलग-अलग विचारधाराओं को समझना लोकतांत्रिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
सम्मेलन में मोहन भागवत के अलावा अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता बोमन ईरानी और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की भी उम्मीद है।
You Might Be Interested In
- तरुण तेजपाल को बड़ा झटका : बॉम्बे हाई कोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में ठहराया दोषी
- नॉर्थ कोरिया ने रूस में तैनात की 120 बैलिस्टिक मिसाइल और लॉन्चर, यूक्रेन ने बढ़ते खतरे को लेकर जताई चिंता
- ट्रंप के मरीन वन हेलिकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा यात्री विमान, वॉशिंगटन में उड़ान के दौरान टला बड़ा हादसा
- दूषित पानी का कहर : ग्रेटर नोएडा में 100 से अधिक लोग बीमार, सोसाइटी के 1640 परिवारों में दहशत
- राम मंदिर चढ़ावा मामला : ट्रस्ट ने अब बहुमूल्य आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर दिखाने की तैयारी
- दर्दनाक हादसा : 100 साल पुराना जर्जर मकान गिरा, परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा