August 5, 2026

'शहनाज गिल 'क्‍यूट' होने का दिखावा करती हैं!' आंचल खुराना ने पंजाब की 'कैटरीना कैफ' को लेकर कही बड़ी बात

'शहनाज गिल 'क्‍यूट' होने का दिखावा करती हैं!' आंचल खुराना ने पंजाब की 'कैटरीना कैफ' को लेकर कही बड़ी बात

Aanchal Khurana on Shehnaaz Gill: एक्‍ट्रेस आंचल खुराना ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में शहनाज ग‍िल और उनके भाई शहबाज को लेकर चौंकाने वाले दावे क‍िए हैं.

Aanchal Khurana on Shehnaaz Gill: एक्‍ट्रेस आंचल खुराना ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में शहनाज ग‍िल और उनके भाई शहबाज को लेकर चौंकाने वाले दावे क‍िए हैं.

author-image

New Update

Aanchal Khurana on Shehnaaz Gill

Aanchal Khurana Shehnaaz Gill

Aanchal Khurana on Shehnaaz Gill: टीवी एक्ट्रेस और 'एमटीवी रोडीज सीजन 8' की विनर आंचल खुराना इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, आंचल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शहनाज गिल उनके भाई शहबाज बदेशा और टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि दर्शकों को स्क्रीन पर जो छवि दिखाई देती है, वो रियल लाइफ से काफी अलग हो सकती है. आंचल के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. 

'शहनाज की क्यूट इमेज एडिटिंग का कमाल है'

'टेली मसाला' को दिए इंटरव्यू में आंचल खुराना ने दावा किया कि शहनाज गिल की मासूम और चुलबुली छवि काफी हद तक टीवी एडिटिंग और प्रेजेंटेशन का नतीजा है. आंचल ने कहा कि 'बिग बॉस 13' और 'मुझसे शादी करोगे' जैसे शोज में शहनाज को जिस तरह दर्शकों के सामने पेश किया गया उससे उनकी एक अलग पहचान बनी, लेकिन उनके मुताबिक रियल व्यक्तित्व उससे अलग है.

उन्होंने कहा, "लोग शहनाज के वीडियोज इस तरह एडिट करते हैं कि वो बेहद प्यारी और भोली-भाली लड़की लगती हैं. लेकिन मेरी राय में वो बहुत चालाक हैं. मैं करीब आठ महीने पंजाब में रही हूं और वहां उनके बारे में कई तरह की बातें सुनने को मिलीं." आंचल ने ये भी दावा किया कि पंजाब में कई लोग शहनाज और उनके परिवार को उनके बिहेवियर की वजह से पसंद नहीं करते. 

भाई शहबाज बदेशा को लेकर भी लगाए आरोप

आंचल खुराना ने शहनाज के भाई शहबाज बदेशा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक पुराने विवाद के दौरान दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बहस हुई थी. आंचल के मुताबिक, "मैंने एक बार मजाक में उन्हें 'फुद्दू' कहा था जिसका मतलब होता है 'बेवकूफ'. इसके बाद उन्होंने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया. उन्होंने 'रोडीज' शो और मेरे करियर को लेकर भी कई बातें कहीं." आंचल ने दावा किया कि उस घटना के बाद शहबाज ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

शिवांगी जोशी को लेकर भी किया दावा

आंचल खुराना ने इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर भी कई बातें कहीं. उन्होंने दावा किया कि सालों पहले जब दोनों एक शो में साथ काम कर रही थीं, तब एक निजी विवाद हुआ था. आंचल के मुताबिक, शिवांगी ने उन्हें एक लंबा मैसेज भेजकर अपने बॉयफ्रेंड से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था. आंचल ने दावा किया, "उन्होंने मुझ पर अपने बॉयफ्रेंड के करीब आने का आरोप लगाया था, जबकि मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं था. मुझे उन दोनों की निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं था." 

हर्षद चोपड़ा की जमकर की तारीफ

जहां एक ओर आंचल ने शिवांगी जोशी को लेकर सवाल उठाए, वहीं उन्होंने एक्टर हर्षद चोपड़ा की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हर्षद बेहद नेकदिल, ईमानदार और सम्मान देने वाले इंसान हैं. आंचल के मुताबिक, कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे हर्षद का व्यवहार एक जैसा रहता है और यही बात उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है.

चर्चा में आया शहनाज के पिता से जुड़ा पुराना मामला 

इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल के परिवार से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र हुआ. गौरतलब है कि मई 2020 में पंजाब के ब्यास इलाके में संतोख सिंह (शहनाज गिल के पिता) के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर रेप और आपराधिक धमकी समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. उस समय संतोख सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि ये उन्हें बदनाम करने और पैसे ऐंठने की साजिश है. बाद में परिवार की ओर से दावा किया गया कि उन्हें इस मामले में कानूनी राहत मिली और आरोप साबित नहीं हुए. ये मामला पहले भी काफी चर्चा में रहा था. हालांकि, आंचल खुराना के हालिया इंटरव्यू का इस पुराने कानूनी मामले से कोई डायरेक्ट संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें: Explainer: शिवांगी जोशी का कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम, मोहसिन खान से कुशल टंडन तक, जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी