August 4, 2026

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने एक बार फिर जीता दिल, असम में मदद के लिए आए सामने

Virat Kohli and MS Dhoni: भारत में बारिश का मौसम चल रहा है. जिसके कारण ही कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों में असम में बाढ़ की वजह से हालात बहुत ही खराब हो गए हैं. जिसके कारण ही अलग-अलग फील्ड के लोग उनकी मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं. इस बीच भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस क्लब अब असम में लोगों की मदद कर रहे हैं. जिसके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. 

धोनी-कोहली के फैंस ने की लोगों की मदद 

क्रिकेट में आज के समय में खिलाड़ियों के फैंस क्लब के बीच सोशल मीडिया पर जमकर लड़ाई होती रहती है. हालांकि अब फैंस क्लब के कुछ फायदे भी देखने को मिले हैं. भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस क्लब अब असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं और लोगों को जरूरत के सामने दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

MS Dhoni Fanclub Association of Assam Have carried out a Flood relief drive by handing out essential supplies to the ones affected by the floods. Great Act and Gesture by the Team 🫶❤️ pic.twitter.com/lngkF4NfpS

— Ankit (@Ankit__0809) August 4, 2026

जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर बात हो रही है, लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि इन दोनों दिग्गजों ने अब तक असम के बाढ़ पर कुछ नहीं बोला है. धोनी संन्यास लेने के बाद भी खबरों में बने रहते हैं. 3 अगस्त 2026 को वो चेन्नई में बाइक रेसिंग करते हुए नजर आए. वहीं विराट कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. 

A fanbase with a purpose.

The All Assam Virat Kohli Fan Club reached flood-affected villages in Assam to distribute relief materials and support families affected by the floods.

Being fans of a great idol comes with great responsibility.
Virat Kohli inspires millions on the… pic.twitter.com/mcnXnBGebo

— Sameer (@SamirGuragain07) August 2, 2026

ये भी पढ़ें: WI vs PAK: बाबर आजम ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 4 सालों का सूखा खत्म करने से चूके

---विज्ञापन---

फैंस दोनों स्टार को देखने के लिए हैं बेताब 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ही नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वो प्रेमानंद महाराज के यहां जाते हुए नजर आए थे. वहीं महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईपीएल 2025 में ही खेलते हुए नजर आए थे. आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण धोनी एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. ऐसे में धोनी अब अगर आईपीएल से भी संन्यास नहीं लेते हैं, तो वो 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अचानक टीम होटल से फरार हुआ ये खिलाड़ी

---विज्ञापन---