August 4, 2026

'ब्लाउज नहीं पहनाते तो...', सीता की कॉस्टयूम ट्रोलिंग पर बोलीं रामायण एक्ट्रेस; हर किसी को खुश नहीं कर सकते

'ब्लाउज नहीं पहनाते तो...', सीता की कॉस्टयूम ट्रोलिंग पर बोलीं रामायण एक्ट्रेस; हर किसी को खुश नहीं कर सकते

Aug 04, 2026 07:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Sai Pallavi as Sita: रामायण का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग साई पल्लवी (सीता) और लारा दत्ता (कैकेयी) की कॉस्टयूम को लेकर फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं। अब ट्रोलिंग को लेकर रामायण एक्ट्रेस सुरभि दास (श्रुतकीर्ति) ने चुप्पी तोड़ी है। 

Sai Pallavi Costume Trolling

सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के कॉस्टयूम की ट्रोलिंग पर क्या बोलीं ऑन-स्क्रीन बहन

रामायण का पहला पार्ट इस साल रिलीज होना है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर चर्चा भी तेज है। फिल्म ट्रेलर में सीता (साई पल्लवी) और कैकेयी (लारा दत्ता) को जिस तरह के कॉस्टयूम में दिखाया गया है, उसे लेकर फिल्म की ट्रोलिंग हो रही है। अब इस ट्रोलिंग पर फिल्म में श्रुतकीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरभि दास ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता है।

क्यों हो रही है फिल्म की ट्रोलिंग?

दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में सीता (साई पल्लवी) और कैकेयी (लारा दत्ता) को जिस तरह के ब्लाउज पहने दिखाया गया है उसे लोग मॉडर्न लुक बता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कॉस्टयूम जिस तरह के दिखाए गए हैं उसे देखकर लग ही नहीं रहा है कि मेकर्स त्रेता युग की कहानी दिखा रहे हैं।

सुरभि बोलीं- इन चीजों पर नहीं जाएगा दर्शकों का ध्यान

जूम से खास बातचीत में एक्ट्रेस सुरभि दास ने कहा कि रामायण इतने बड़े स्केल की फिल्म है कि दर्शकों का ध्यान इन छोटी-छोटी चीजों पर जाएगा ही नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म बनाने के दौरान लिए गए हर फैसले पर दर्शक सवाल करेंगे। हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं।

सुरभि दास निभा रही हैं श्रुतकीर्ति का किरदार

सीता को ब्लाउज नहीं भी पहनाते तब भी दिक्कत होती

सुरभि दास ने कहा, “मुझे लगता है लोग हमेशा ही कुछ न कुछ कहेंगे। अगर हम सीता को ब्लाउज नहीं पहनाते, तब भी लोगों की राय होती कि उनको ब्लाउज कैसे नहीं पहनाया। जब ब्लाउज पहनाया तब भी दिक्कत है। लोग हमेशा ही कुछ न कुछ कमी निकालेंगे। रामायण एक बड़ा प्रोजेक्ट है, और आप उम्मीद नहीं कर सकते कि हर कोई आपकी बात से सहमति रखे। मैं नहीं कह रही है कि सब कुछ परफेक्ट होगा, लेकिन प्लीज फिल्म का इंतजार करो। सिनेमाघरों में जाने के बाद ही पता चलेगा कि मेकर्स ने क्या बनाया है।”

साई पल्लवी निभा रही हैं माता सीता का रोल

रामायण एक्ट्रेस बोलीं- हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता

सुरभि ने आगे कहा, “फिल्म इतने बड़े स्केल पर बन रही है कि ये सारी चीजें नोटिस ही नहीं होंगी। इससे पहले भी रामायण पर कितनी सारी फिल्में आईं, मुझे यकीन है तब भी लोगों ने कुछ न कुछ बोला होगा। आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं। अब इसमें ब्लाउज पहनाया तब भी समस्या, नहीं पहनाया तब भी समस्या।”

बता दें, सुरभि दास से पहले रामायण फिल्म के कॉस्टयूम डिजाइनर्स रिम्पल और हरप्रीत नरूला ने भी फिल्म की कॉस्टयूम को लेकर बचाव किया था। उन्का कहना भी यही था कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले दर्शकों को फिल्म देखनी चाहिए।