August 4, 2026

मलाइका अरोड़ा ने खरीदी थार रॉक्स, क्यों चढ़ा सोशल मीडिया यूजर्स का पारा?

मलाइका अरोड़ा ने खरीदी थार रॉक्स, क्यों चढ़ा सोशल मीडिया यूजर्स का पारा?

Aug 04, 2026 10:40 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Malika Arora Faces Backlash: मलाइका अरोड़ा ने 23.53 लाख की गाड़ी खरीदी है। जहां कुछ सोशल मीडिया उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं 23.53 लाख की गाड़ी खरीदने के बाद क्यों ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस? 

Why Malaika Arora is getting trolled after buying Thar

नई गाड़ी खरीदने के बाद क्यों ट्रोल हो रहीं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने लिए एक शानदार गाड़ी खरीदी है। सोशल मीडिया पर मलाइका का गाड़ी के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग मलाइका अरोड़ा को गाड़ी की बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, मलाइका नई गाड़ी की पूजा कर रही हैं, लेकिन जिस तरह से वो पूजा कर रही हैं, लोगों को पसंद नहीं आया है।

मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई गाड़ी

मलाइका अरोड़ा का गाड़ी की पूजा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा आंखों पर काला चश्मा, बॉडी टाइट को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। गाड़ी की पूजा करते हुए मलाइका चप्पलें भी पहनी हुई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को मलाइका का पूजा करते वक्त पहनावा पसंद नहीं आया है।

मलाइका पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मलाइका अरोड़ा ने नई गाड़ी खरीदी है और उसकी पूजा कर रही हैं। पूजा के दौरान साड़ी या सलवार-सूट न पहनकर इतना टाइट आउटफिट पहनना ठीक नहीं लग रहा है।

लोगों ने मलाइका अरोड़ा के कपड़ों को लेकर उठाए सवाल

इसी वीडियो पर एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- उन्होंने पूजा-आरती करते वक्त चप्पल तक नहीं उतारी। वीडियो देखिए। आप उनसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मलाइका को ईसाई धर्म को मानती हैं। ये पूजा-पाठ कर भी क्यों रही है? एक ने कहा- ये सब पब्लिसिटी स्टंट है। ये लोग सुधरेंगे नहीं। एक ने कहा- भाई चप्पल तो उतार देती। ये कैसी पूजा कर रही है।

एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी उठी आवाजें

ट्रोलिंग के बीच कुछ लोग एक्ट्रेस मलाइका का बचाव करते भी नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा- वो आपसे नहीं कह रही हैं कि आप उन्हें फॉलो करें। आपको इतनी परेशानी है तो उन्हें फॉलो करना बंद कर दें। एक ने कहा- आपको किसने हक दिया है कि हिंदू रीति-रिवाजों और कपड़ों को लेकर दूसरों को जज करें? एक ने कहा- कोई कैसे कपड़े पहन रहा है, ये उनकी मर्जी है। आप कौन होती हैं ये तय करने वाली कि उन्होंने कपड़े ठीक पहने हैं या नहीं?

मलाइका ने खरीदी है कौन सी गाड़ी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने चमचमाती SUV कार थार रॉक्स खरीदी है। इस कार की कीमत की बात करें तो भारतीय मार्केट में इस कार की कीमत 12.39 लाख से लेकर 23.53 लाख रुपये तक है।