लाहौर (उत्तम हिन्दू न्यूज) : लगातार खराब बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का सामना कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए दक्षिण अफ्रीका के माइकल स्मिथ को पुरुष टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि स्मिथ अगले दो वर्षों तक टेस्ट और सीमित ओवरों, दोनों टीमों के साथ काम करेंगे।
46 वर्षीय माइकल स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। फिलहाल पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। बोर्ड को उम्मीद है कि स्मिथ के अनुभव से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और प्रदर्शन में सुधार होगा।
माइकल स्मिथ का घरेलू क्रिकेट करियर भी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 2003 से 2013 के बीच 89 फर्स्ट क्लास, 72 लिस्ट-ए और 16 टी20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल 7,029 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।
कोचिंग के क्षेत्र में भी स्मिथ का अनुभव काफी समृद्ध है। उनके पास लेवल-4 कोचिंग क्वालिफिकेशन है, जिसे क्रिकेट कोचिंग के सर्वोच्च प्रमाणपत्रों में गिना जाता है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेन्स और क्रिकेट तस्मानिया में बैटिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं। कोचिंग कंसल्टेंट के रूप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की केजेडएन इनलैंड और ईस्टर्न प्रोविंस टीमों के साथ भी काम किया है।
PCB ने माइकल स्मिथ को दो साल के अनुबंध पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान की बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में रही है। हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन और लगातार हार के बाद बोर्ड ने यह बदलाव किया है। अब इंग्लैंड सीरीज से पहले स्मिथ के सामने सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजों का आत्मविश्वास लौटाना और टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना होगी।
You Might Be Interested In
- असम में नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में 3 किशोर गिरफ्तार, फांसी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन
- डीजल लेकर जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग; 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत
- क्या कोई पब्लिक टॉयलेट आपके घर से भी ज्यादा साफ हो सकता है? इस VIDEO को देखकर फटी रह जाएंगी आंखें!
- ‘जानलेवा’ बने स्पीड ब्रेकर पर NHAI का बड़ा यू-टर्न, वायरल वीडियो ने खोली पोल; तो सस्पेंड हुआ प्रोजेक्ट डायरेक्टर
- अमेरिका-ईरान वार्ता से मुनीर-शहबाज का पत्ता साफ, ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका
- ‘मदरसा कहीं का भी हो, वहां आतंकवाद ही पैदा होता है’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने दिया विवादित बयान