टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे से पहले लग सकता है एक और बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह के बाद क्या ये खिलाड़ी भी होगा बाहर?
Sai Sudharsan fitness update : श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले साई सुदर्शन की फिटनेस पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. क्या वो भी टीम इंडिया के स्क्वाड से जसप्रीत बुमराह की तरह बाहर हो जाएंगे, आइए जानते हैं.
Sai Sudharsan fitness update : श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले साई सुदर्शन की फिटनेस पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. क्या वो भी टीम इंडिया के स्क्वाड से जसप्रीत बुमराह की तरह बाहर हो जाएंगे, आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/04/sai-sudharsan-2026-08-04-10-50-43.jpg)
Sai Sudharsan Photograph: (ANI)
Sai Sudharsan fitness update : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलने वाली टीम में साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है. उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में जगह मिली है, जहां वो 15 से लेकर 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली हैं. जब सुदर्शन को टीम में चुना गया था, तब उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान थे. अब श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को रवाना होना है. 4 अगस्त यानी आज टीम भारत के श्रीलंका के लिए चली जाएगी. उससे पहले साई सुदर्शन की फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट आया है.
भारत के बाएं दाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के अहम कड़ी बन गए हैं. वो नंंबर 3 पर टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करते हैं. इस नंबर पर सालों साल राहुल द्रविड़ और फिर चेतेश्वर पुजार ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. अब साई इस नंबर पर भारतीय टीम के लिए देश और विदेश में खेलते हैं. ऐसे में उनकी चोट और टीम से बाहर होने के खतरे ने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है.
साई सुदर्शन की चोट से हो रही है रिकवरी
दरअसल, साई सुदर्शन को एडी में चोट लगी है, जिसके वो उभर रहे हैं. इस चोट से वापसी के लिए वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा करे रहे हैं. बीसीसीआई और टीम इंडिया को अनकी फिटनेस पर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो शायद मिल भी गई है. इस बारे में बीसीसीआई की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
सुदर्शन को लेकर पहले रिपोर्ट्स आईं थीं कि, वो अपनी चोट से वापसी की राह पर है, लेकिन वो पूरी तरह से फिट नहीं हुई है. ऐसे में वो श्रीलंका टीम के साथ जाएंगे और पहला मैच मिस कर सकते हैं. वहीं इसके बाद तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, साई सुदर्शन अभी तक चोट से पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं. ऐसे में वो 100% फिट नहीं होने के चलते श्रीलंका नहीं जा पाएंगे.
🚨 SAI SHUDHARSEN NOT TRAVEL WITH TEAM 🚨
- Sai Shudharsen not travel with team from Mumbai. He is not fully fit. (Rohit Juglan) pic.twitter.com/CLV4eYvE8M
— VIKAS (@Vikas662005) August 4, 2026
इसके साथ ही क्रिकबज की भी एक रिपोट् सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक सुदर्शन की रिकवरी अच्छी हो रही है. उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. ऐसे में उनके श्रीलंका के लिए भारत की फ्लाइट में बैठने की उम्मीद है. अब इन रिपोर्ट्स में से कौन सी रिपोर्ट सही है. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. अगर सुदर्शन इस दौरे से बाहर होते हैं, तो बीसीसीआई के द्वारा इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.
साई सुदर्शन का इंटरनेशनल करियर
साई सुदर्शन ने भारत के लिए अब तक तीन फॉर्मेट खेल लिए हैं. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है. सुदर्शन ने भारत के लिए अब तक 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 383 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट क्रिकेट में औसत 31.9 का और स्ट्राइक रेट 43.3 का रहा है. सुदर्शन का उच्चतम टेस्ट स्कोर 87 रहा है. इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 51 चौके भी निकले हैं.
🚨 BIG BOOST FOR TEAM INDIA 🇮🇳
Sai Sudharsan is recovering well from his toe injury and is making good progress ahead of the Test series against Sri Lanka.
A positive update for India's Test squad. pic.twitter.com/DxlzHjKSLI
— Mufaddal Atif (@MufaddalAtif) August 1, 2026
इसके अलावा उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 3 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 127 रन बनाए हैं. 62 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है. वो इस फॉर्मेट में 17 चौके और 1 छक्का भी लगा चुके हैं. वहीं उन्होंने एक टी20 मैच भी टीम इंडिया के लिए खेला है लेकिन उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी.
ये भी पढ़ें :IND vs SL : रातों-रात टीम इंडिया से जुड़े ये 2 खिलाड़ी, जानिए श्रीलंका दौरे पर क्या होगी इनकी भूमिका?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें