'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने फिर काटा बवाल! मकान मालिक के 'बेदखल' करने के बाद क्या हुआ? देखें वीडियो
By Oneindia Staff
Published: Monday, August 3, 2026, 21:46 [IST]
CJP Protest Neeshu New Video: जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आई छात्रा नीशू एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ था कि प्रदर्शन में शामिल होने के बाद मकान मालिक ने नीशू और उसके परिवार को घर से निकाल दिया। इस दावे को लेकर कई पोस्ट और वीडियो भी सामने आए थे। अब नीशू ने अपने पिता के साथ नया वीडियो जारी कर इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। हालांकि वो वीडियो खुद नीशू ने अपलोड किया था।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग वायरल दावों पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स पूरे मामले में तथ्यों की जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच प्रदर्शन के दौरान दिए गए उनके पुराने बयान और हालिया वीडियो को लेकर भी इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
मकान से निकाले जाने के दावे को बताया गलत
वीडियो में नीशू ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह झूठ फैलाया जा रहा है कि मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया और उनका परिवार सड़क पर आ गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और लोग केवल फर्जी कहानी बनाकर उसे वायरल कर रहे हैं। नीशू ने वीडियो में अपने आसपास का घर दिखाते हुए कहा कि लोग जिस जगह को सड़क बता रहे हैं, वह उनका ही घर है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि, "यह रोड आपके सपनों से भी ज्यादा अच्छा है।"
ये भी पढ़ें: 'ट्रंप के थूक को माथे से लगाया', कौन हैं मोदी के बारे में भद्दी कहानी सुनाने वाला लड़का सुजल? अब मांग रहा माफी
वीडियो में मौजूद नीशू के पिता ने भी वायरल दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि लोग सच्चाई दिखाने के बजाय ऐसी बातें फैला रहे हैं जिनका कोई आधार नहीं है। उनका कहना था कि झूठी बातें फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग इसी तरह उन्हें टैग करते रहेंगे तो उनका परिवार और आगे बढ़ता रहेगा।
This is the same girl who said at Jantar Mantar-
“This is the food for Modi’s terahvi (13th-day death ritual).”When she was asked the full form of NEET, she couldn’t even answer that.
Until yesterday, she was posting videos crying that her landlord had thrown her family out of… pic.twitter.com/arbBL1ayLa
— Ajay (@Ajaykumaarji) August 2, 2026
किस पर लगाए गंभीर आरोप?
नीशू ने वीडियो में आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी सोशल मीडिया स्टोरी और मजाक में कही गई बातों को अलग तरीके से पेश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, केवल ज्यादा व्यूज पाने के लिए उनके बारे में गलत नैरेटिव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी की इज्जत पर सवाल उठाकर और झूठी कहानियां बनाकर लोकप्रियता हासिल करना सही नहीं है। वीडियो में उन्होंने बार-बार अपने घर का अलग-अलग हिस्सा दिखाते हुए कहा कि उनके परिवार को कहीं से भी नहीं निकाला गया है।
नीशू का नाम इससे पहले जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान दिए गए एक विवादित बयान को लेकर भी चर्चा में आया था। उन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान ब्लॉग बनाते हुए नीशू ने समोसा दिखाते हुए कहा था कि "अगर आपको मोदी की तेरहवीं का खाना खाना है तो भी आप यहां आ सकते हैं।" इसके बाद नीशू को जमकर ट्रोल किया गया था।
ये भी पढ़ें: 'रोते हुए माफी मांगने पर किया मजबूर', 'पीएम को गाली' विवाद पर फुटा नेहा का गुस्सा, कहा-खुद को शूरवीर समझ रहे!