August 1, 2026

ठाणे के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश| Navbharat Live

ठाणे के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश

  • Written By:

    रूपम सिंह

Updated On: Aug 01, 2026 | 09:08 AM IST

विज्ञापन

सार

Thane Development Projects: ठाणे के विकास और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मंत्री प्रताप सरनाईक ने मेट्रो, घोडबंदर रोड और अन्य बुनियादी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने काम जल्द पूरा करने को कहा।

Minister Pratap Sarnaik reviewed Thane's development projects, including Metro and Ghodbunder Road traffic. He directed officials to speed up works for future needs.

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Thane Municipal Corporation: ठाणे शहर के तेजी से हो रहे विस्तार और भविष्य की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए शहर की बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने तथा लंबित विकास कार्यों को गति देने के निर्देश परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए हैं।

ठाणे मनपा के स्थायी समिति सभागृह में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने मेट्रो अलाइनमेंट, घोड़बंदर रोड की यातायात समस्या, आधुनिक शूटिंग रेंज, टाउन पार्क, कचरा प्रक्रिया परियोजना, नागला बंदर खाड़ी सौंदर्याकरण, खेल सुविधाओं, सड़क विकास, पॉड टैक्सी और चौक के सौंदर्याकरण सहित विभिन्न परियोजनाओं का विस्तृत जायजा लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरनाईक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठाणेकरों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली विकास परियोजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएं। बैठक में ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे सहित मेट्रो प्राधिकरण, एमएमआरडीए, लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, वन विभाग, महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

मेट्रो अलाइनमेंट में नागरिक हित सर्वोपरि

मेट्रो अलाइनमेंट और सड़क विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सरनाईक ने प्रस्तावित मेट्रो मार्ग से आसपास की सरचनाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का तकनीकी सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में प्रत्यक्ष मार्किंग, सभी विभागों की संयुक्त जांच तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद के बाद ही परियोजना को अंतिम रूप देने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:- पुणे में मूसलाधार बारिश से खड़कवासला डैम फुल, मुठा नदी उफान पर, भिड़े पुल डूबा, 100 लोग राहत शिविरों में शिफ्ट

घोडबंदर रोड पर यातायात जाम कम करने के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई। सड़क विकास के दौरान भूमिगत बिजली केबल को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखने को कहा गया।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बाताया की ठाणे का विकास केवल आज की जरूरतों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आने वाले कई दशकों की बढ़ती आबादी और यातायात को ध्यान में रखकर होना चाहिए, प्रत्येक परियोजना में तकनीकी गुणवत्ता, नागरिकों की सुरक्षा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow Navbharatlive whatsapp