July 31, 2026

कौन-से दिन नाखून नहीं काटना चाहिए? नाखून काटने को लेकर हिंदू धर्म में क्या नियम हैं?

Which Day Not To Cut Nails: क्या मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नाखून काटना सच में अशुभ माना जाता है? जानें हिंदू मान्यताओं के पीछे की वजह, कौन-से दिन शुभ हैं और कब नियमों में छूट मानी जाती है।

Hindu Nail Cutting Beliefs: हिंदू धर्म में रोजमर्रा के कई कामों के लिए शुभ-अशुभ समय या दिन फिक्स किया गया है। जैसे बाल कटवाने, व्रत रखने और पूजा करने के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, वैसे ही नाखून काटने को लेकर भी कई मान्यताएं हैं। कई घरों में लोग सप्ताह के कुछ दिनों में नाखून काटने से बचते हैं। सवाल उठता है- कौन-से दिन नाखून नहीं काटना चाहिए? इसके पीछे क्या वजह हैं? आइए जानते हैं।

नाखून काटने को लेकर मान्यता क्या है?

हिंदू परंपरा में शरीर को ईश्वर का दिया हुआ माध्यम माना गया है। इसलिए शरीर की साफ-सफाई और देखभाल को भी धार्मिक जीवन का हिस्सा माना जाता है। नाखून काटने जैसे काम को भी सही समय पर करने की सलाह दी गई है। इसका मकसद जीवन में अनुशासन, संयम और शुभता बनाए रखना है।

मंगलवार को नाखून काटने से क्यों बचते हैं?

कई हिंदू परिवारों में मंगलवार को नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी और मंगल ग्रह का है। इस दिन पूजा, व्रत और धार्मिक काम पर ध्यान देना चाहिए। कुछ परंपराओं के मुताबिक- मंगलवार को नाखून या बाल काटने से मंगल ग्रह से जुड़ी एनर्जी प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें- सोमवार, गुरुवार और शनिवार को बाल क्यों नहीं कटवाने चाहिए? गलत दिन बाल कटवाने से क्या होता है?

गुरुवार को नाखून काटना क्यों माना जाता है अशुभ?

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का माना जाता है। गुरुवार को घर में सुख, ज्ञान और समृद्धि बढ़ाने वाले काम करने चाहिए। इसलिए कई लोग इस दिन नाखून काटने से बचते हैं। मान्यता है ऐसा करने से गुरु तत्व कमजोर हो सकता है और जीवन में शुभ प्रभाव कम हो सकता है।

शनिवार को नाखून काटने की क्या मान्यता है?

शनिवार का संबंध भगवान शनि देव से माना जाता है। कई धार्मिक परंपराओं में शनिवार को नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है- शनिवार का दिन सेवा, दान और शनि देव की पूजा के लिए विशेष होता है। इस दिन शरीर से जुड़ी चीजों को काटना शुभ नहीं होता।

ये भी पढ़ें- शिव के 108 नाम, 5 सबसे प्रचलित कथा और जप का महत्व, नीलकंठ से मृत्युंजय तक जानें हर नाम की महिमा

रविवार को नाखून काटने की मान्यता

कुछ परंपराओं में रविवार को भी नाखून काटने से बचा जाता है। रविवार भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा और एनर्जी बढ़ाने वाले काम करने चाहिए।

कौन-से दिन नाखून काटना शुभ माना जाता है?

  • सोमवार- मानसिक शांति और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है।
  • बुधवार- शुभ कामों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • शुक्रवार- सुख और समृद्धि से जुड़ा माना जाता है।

अगर मजबूरी में नाखून काटने पड़ जाएं तो?

कई जानकार मानते हैं- किसी जरूरी परिस्थिति में नाखून काटने से बड़ा दोष नहीं लगता। बीमारी, यात्रा, जॉब या साफ-सफाई की जरूरत होने पर यह किया जा सकता है।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.