July 31, 2026

राजौरी में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जंगल में छिपा आतंकी ठिकाना ध्वस्त| Navbharat Live

राजौरी में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जंगल में छिपा आतंकी ठिकाना ध्वस्त

  • Written By:

    अनन्या तिवारी

Updated On: Jul 31, 2026 | 03:18 PM IST

विज्ञापन

सार

Rajouri Search Operation: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थनामंडी जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ठिकाने से राशन, बर्तन और अन्य सामान बरामद हुआ।

rajouri terroristm hideout search operation security forces thanamandi forest

सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)

विस्तार

Joint Search Operation By Indian Army And Jammu Kashmir Police In Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल के अंदर आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बताया कि वहां से राशन और खाना पकाने के बर्तन वगैरह बरामद किए गए हैं।

तलाशी अभियान के दौरान मिला ठिकाना

अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना गुरुवार शाम को जिले के थानामंडी इलाके के बंगाई जंगल में तलाशी अभियान के दौरान मिला। भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्त टीम यह तलाशी अभियान चला रही थी। इलाका बेहद घना है और चारों तरफ घनी झाड़ियां व ऊंचे पेड़ हैं। इसी की आड़ छिपकर आतंकियों ने अपना अस्थायी ठिकाना बना रखा था।

अधिकारियों के मुताबिक, यह ठिकाना घने जंगल और घनी झाड़ियों के बीच बनाया गया था, इसलिए आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था। पास से जांच करने पर इसका खुलासा हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

ठिकाने से क्या-क्या हुआ बरामद

उन्होंने बताया कि जब्त की गई चीजों में चावल के दो पैकेट, इंस्टेंट नूडल्स, एक चाकू, एक लाइटर, एक प्लास्टिक शीट, एक पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां और एक प्लास्टिक की बोतल शामिल हैं। ठिकाना मिलने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी की जा चुकी है। आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें पप्पू यादव चंदा चोर… तो राहुल बने राम भक्त, संसद के बाहर विपक्ष ने अनोखे तरीके से उठाया चंदा चोरी का मुद्दा

पहले भी मिल चुके हैं आतंकी ठिकाने

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकानों का पर्दाफाश किया है। हाल ही में सुरक्षाबलों को एक दूर-दराज इलाके में ठिकाना मिला था। वहां इस्तेमाल के लिए तैयार आईईडी, कपड़े और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ था।

वहीं, थानामंडी इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने अंडरग्राउंड ठिकाने से 10 अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL), गोला-बारूद का एक क्षतिग्रस्त बक्सा और मेडिकल का सामान बरामद किया था। इसके अलावा, 23 मई को हुए तलाशी अभियान के दौरान गुफाओं और घनी झाड़ियों में छिपाकर रखे गए ऑटोमैटिक हथियार, एके-47 राइफलें, पिस्तौल और कई किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गई थी।

-IANS 

Follow Navbharatlive whatsapp