July 31, 2026

बीच से टूटा पुल...फिर भी फर्राटा भर रहीं गाड़ियां! ग्रीस का यह वीडियो उड़ा देगा होश

बीच से टूटा पुल...फिर भी फर्राटा भर रहीं गाड़ियां! ग्रीस का यह वीडियो उड़ा देगा होश

ग्रीस के इस टूटे पुल का वीडियो देख चौंक जाएंगे आपImage Credit source: YouTube/@larissanetonlinenewspaper839

क्या आपने कभी किसी ऐसी सड़क या पुल पर गाड़ी चलाने की हिम्मत की है जो बीच से टूटकर नीचे धंस गया हो और नदी के पानी को छू रहा हो? शायद नहीं! लेकिन ग्रीस (Greece) से एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आधिकारिक तौर पर यह पुल सालों पहले ढह चुका है और इसे बंद घोषित कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद यहां कारों का आना-जाना कभी नहीं रुका. आइए जानते हैं आखिर लोग अपनी जान से इस तरह क्यों खेल रहे हैं.

ग्रीस का ढहा हुआ पुल: 2023 के तूफान ने मचाई थी तबाही

ओडिटि सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ग्रीस के थेसाली क्षेत्र की है. सितंबर 2023 में ‘तूफान डैनियल’ ने ग्रीस, बुल्गारिया और तुर्की में भयंकर तबाही मचाई थी. इस तूफान में हजारों लोगों की जान चली गई और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ. सबसे बुरा असर ग्रीस के थेसाली क्षेत्र पर पड़ा, जहां भयानक बाढ़ के कारण 79 पुल पूरी तरह से बर्बाद हो गए. इन्हीं में से एक है पलायोपायर्गोस पुल (Palaiopyrgos Bridge), जो बीच से टूटकर बुरी तरह धंस गया.

खतरे के बावजूद टूटे पुल से क्यों गुजर रहे लोग?

टेम्पी और एजिया नगरपालिकाओं को जोड़ने वाला यह पुल स्थानीय लोगों के लिए एक बहुत जरूरी रास्ता रहा है. आज यह पुल बीच से इस कदर नीचे धंस चुका है कि इसके नीचे बहने वाली पाइनियोस नदी (Pineios river) का पानी पुल से बस कुछ ही इंच नीचे है. आधिकारिक तौर पर इसे 2023 में ही यातायात के लिए बंद कर दिया गया था.

हैरानी की बात यह है कि प्रशासन ने यहां चेतावनी वाले बोर्ड तो लगाए हैं, लेकिन रास्ता रोकने के लिए कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई और न ही पुल की मरम्मत हुई. ऐसे में स्थानीय लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर वे इस पुल से नहीं जाएंगे, तो उन्हें एक बहुत लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा, जिससे उनका कीमती समय और ईंधन दोनों बर्बाद होता है.

हाल ही में ‘लारिसानेट डेली न्यूजपेपर’ (Larissanet Daily) ने एक ड्रोन फुटेज शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में एक भारी-भरकम फोर्ड रेंजर (Ford Ranger) कार को इस टूटे और धंसे हुए पुल से धीरे-धीरे गुजरते हुए देखा जा सकता है. यह नजारा किसी खतरनाक वीडियो गेम या बाधा दौड़ जैसा लगता है, लेकिन कार ड्राइवर बिना डरे पुल को पार कर लेता है.

भटक कर पहुंच रहे हैं पर्यटक

सबसे दिलचस्प और खतरनाक बात यह है कि गूगल मैप्स या अन्य नेविगेशन ऐप अक्सर पर्यटकों को भी इसी पुल की तरफ भेज देते हैं. जब पर्यटक इस टूटे हुए पुल और चेतावनी के निशानों को देखते हैं, तो उनके पास सिर्फ दो ही विकल्प बचते हैं या तो वे लंबा रास्ता तय करके वापस लौट जाएं या फिर स्थानीय लोगों की तरह जान हथेली पर रखकर इस ढहे हुए पुल को पार करने का जोखिम उठाएं.

यहां देखिए वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

google button