July 31, 2026

जबलपुर का सोहराब बना सौरभ सिंह... महिला सिपाही से रेप-धर्म परिवर्तन की कोशिश; पीड़िता ने अफसरों को बताई आपबीती

जबलपुर का सोहराब बना सौरभ सिंह... महिला सिपाही से रेप-धर्म परिवर्तन की कोशिश; पीड़िता ने अफसरों को बताई आपबीती

जबलपुर पुलिस जांच में जुटी (सांकेतिक फोटो)

Jabalpur woman constable case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में महिला पुलिसकर्मी के साथ पहचान छिपाकर रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. 36 वर्षीय पीड़ित महिला आरक्षक ने आज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को जांच कर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं.

पीड़िता महिला पुलिस कर्मी का आरोप है कि उसकी मुलाकात कोर्ट ड्यूटी के दौरान एक युवक से हुई थी. जिसने अपना नाम सौरभ सिंह और खुद को अमरपाटन का निवासी बताया था, लेकिन असली नाम सोहराब शेख अख्तर है. महिला के अनुसार युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए उससे दोस्ती की और बाद में शादी का प्रस्ताव रखा. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

रोजा रखने का दबाव बनाता था

महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद युवक ने उस पर रोजा रखने, नमाज पढ़ने और कलमा पढ़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. पीड़िता का दावा है कि उसे एक होटल में ले जाकर प्रतिबंधित मांस खिलाया गया और बाद में आरोपी ने बताया कि उसने उसे गौमांस खिलाया है. इसके बाद उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम सोहराब शेख अख्तर उर्फ गोलू है और वह मुस्लिम समुदाय से है. इसके साथ ही वह अमरपाटन नही बल्कि जबलपुर के गोहलपुर मक्का नगर गली नंबर पांच का रहने बाला है. महिला का कहना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उसे धोखे में रखा.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी करीब डेढ़ साल तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जब भी वह शादी की बात करती आरोपी किसी न किसी बहाने से टाल देता. महिला का कहना है कि वह वर्तमान में पांच माह की गर्भवती है. आरोप है कि गर्भवती होने के बाद आरोपी ने दूसरी शादी कर ली और उसे चुप रहने के लिए कहा. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और लगातार फोन कर धमकियां दीं जा रही है, उसके अनुसार आरोपी के माता-पिता, भाई, भाभी, बहन, जीजा और एक दोस्त भी उसे लगातार डरा धमका रहे रहे.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे नकद और ऑनलाइन माध्यम से कई बार पैसे भी लिए. पीड़िता का कहना है कि यदि आरोपी शुरू से ही शादी से इनकार कर देता तो वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाती, लेकिन शादी का झूठा भरोसा देकर उसे ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया जहां उसकी सामाजिक और मानसिक परेशानियां बढ़ गई हैं. महिला ने आरोपी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है.

पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

इस मामले में हिन्दू धर्म सेना के पदाधिकारियों के साथ पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और शिकायत देते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है. प्रारंभिक जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं महिला पुलिस कर्मी का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

शिव चौबे

शिव चौबे

शिव चौबे को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक दशक का अनुभव है. शिव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से संस्कृत विषय में शिक्षा प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक अखबार से की. इसके बाद वर्ष 2019 में वे ETV भारत से बतौर संवाददाता जुड़े, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट और शिक्षा से जुड़ी उनकी कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों ने राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी. वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और व्यवस्थाओं की कमियों को उजागर किया. उनकी रिपोर्ट्स के बाद जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े. वर्ष 2021 में शिव चौबे ने TV9 भारतवर्ष में जिला रिपोर्टर के रूप में नई भूमिका की शुरुआत की. इसके बाद वर्ष 2023 में वे PTI (Press Trust of India) से जुड़े. यहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण खोजी रिपोर्टें कीं, जिनमें सिवनी जिले का चर्चित सर्पदंश घोटाला, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ा गोबर घोटाला तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई घोटाले शामिल है. इसके अलावा उन्होंने CAA के दौरान लगे कर्फ्यू, बरगी क्रूज हादसे और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की जमीनी रिपोर्टिंग कर अपनी अलग पहचान बनाई. निष्पक्ष, जनसरोकारों से जुड़ी और खोजी पत्रकारिता के लिए शिव चौबे को विशेष रूप से जाना जाता है.

Read More

google button