'स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और मेरे सबसे पसंदीदा...', अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने लिखी दिल छूने वाली बात
Ajinkya Rahane retirement: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर इमोशनल पोस्ट लिखी है.
Ajinkya Rahane retirement: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर इमोशनल पोस्ट लिखी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/30/virat-kohli-ajinkya-rahane-2026-07-30-19-47-12.jpg)
Virat Kohli, Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane retirement: भारतीय टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज और पार्ट-टाइम कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के साथ आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है. 38 साल के रहाणे ने 30 जुलाई को एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने संन्यास का ऐलान किया. दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने देश के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट खेला है. वे भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता टेस्ट क्रिकेट में मिली. उन्होंने टेस्ट में जरूरत पड़ने पर कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली है. अब विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी रहाणे की रिटायरमेंट पर एक यादगार पोस्ट शेयर की है.
विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर कही ये बात
विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, जिंक्स (अजिंक्य रहाणे), शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त. तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए अद्भुत काम किया है, और तुम्हें अपनी इस यात्रा पर बहुत गर्व होना चाहिए. स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और टेस्ट बैटिंग में मेरे सबसे पसंदीदा जोड़ीदार. हमेशा तुम्हारी भलाई की कामना करता हूं. भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें."
Jinks, congratulations on a great career, buddy. You’ve done wonders for Indian cricket, and you can be very proud of your journey. The safest pair of hands in the slips and my favourite Test batting partner. Wishing you well always. God bless. 🤝🇮🇳@ajinkyarahane88pic.twitter.com/bHGaas41gO
— Virat Kohli (@imVkohli) July 30, 2026
अजिंक्य रहाणे ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
अजिंक्य रहाणे आज 30 जुलाई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी रिटायरमेंट का ऐलान किया. अचानक उनकी संन्यास की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया. रहाणे ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कैप 278 अब विदा ले रहा है. इतने सालों से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. हमेशा आभारी रहूंगा'." वहीं रहाणे वीडियो में इमोशनल हो गए थे.
अजिंक्य रहाणे का साल 2011 में हुआ था डेब्यू
अजिंक्य रहाणे ने साल 2011 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने टी20I से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2013 में उनका टेस्ट डेब्यू हुआ. वहीं रहाणे ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2016 में खेला था. जबकि आखिरी वनडे मैच उन्होंने 2018 में खेला था. वहीं रहाणे 3 साल से टेस्ट टीम से भी बाहर थे. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था.
STORY | Ajinkya Rahane announces retirement from international cricket
Senior India batter Ajinkya Rahane on Thursday announced his retirement from international cricket with immediate effect, saying that the time is right for him to "move on".
The 38-year-old played an overall… pic.twitter.com/OZckyYOQI9
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया है. इस दौरान उन्होंने टेस्ट की 144 पारियों में 38.46 की औसत और 49.50 के स्ट्राइक रेट से कुल 5077 रन बनाए. टेस्ट में रहाणे ने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं उन्होंने वनडे की 87 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.3 की औसत और 78.6 की स्ट्राइक रेट के साथ 2962 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. जबकि रहाणे ने 20 टी20 पारियों में 375 रन बनाए हैं. वहीं रहाणे की आईपीएल करियर की बात करें तो 212 आईपीएल मैच की 197 पारियों में कुल 5367 रन बनाए हैं, 2 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. उनका आईपीएल में औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 125.6 रहा है.
यह भी पढ़ें: Explainer: नया जोश या पुराना तजुर्बा? जानिए क्रिकेट टीमें क्यों बार-बार लौटती हैं अपने पूर्व कप्तानों के पास
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें