July 30, 2026

आपके शहर में कितनी है न्यू मारुति ब्रेजा की ऑनरोड कीमतें, यहां देखें सभी वैरिएंट की पूरी लिस्ट

आपके शहर में कितनी है न्यू मारुति ब्रेजा की ऑनरोड कीमतें, यहां देखें सभी वैरिएंट की पूरी लिस्ट

Jul 30, 2026 05:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

2026 ब्रेजा चार ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसमें LXi, VXi, ZXi और ZXi+ शामिल हैं। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन CNG ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको देश के प्रमुख महानगरों में इसकी ऑनरोड कीमत बता रहे हैं।

2026 Maruti Brezza on road prices listed in major cities

आपके शहर में कितनी है न्यू मारुति ब्रेजा की ऑनरोड कीमतें

Maruti Suzuki Brezza

केवल

₹9,676/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

मारुति सुज़ुकी की न्यू 2026 ब्रेजा भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.40 लाख से 13.55 लाख रुपए तक हैं। मिड-लाइफ अपडेट के साथ, न्यू ब्रेजा में 1.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन पेश किया है। साथ ही, कुछ नए फीचर्स और डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए हैं। 2026 ब्रेजा चार ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसमें LXi, VXi, ZXi और ZXi+ शामिल हैं। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन CNG ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको देश के प्रमुख महानगरों में इसकी ऑनरोड कीमत बता रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Volkswagen Virtus

₹ 10.5 - 19 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

2026 मारुति ब्रेजा की देश के प्रमुख महानगरों में ऑनरोड कीमतें
1.0TP 6MT1.5P 6MT1.5P 6AT1.5CNG 6MT
एक्स-शोरूम7.40 से 11.168.30 से 10.5010.61 से 13.559.30 से 11.50
दिल्ली ऑनरोड8.26 से 12.959.26 से 12.1812.31 से 15.7210.67 से 13.37
कोलकाता ऑनरोड8.48 से 12.959.51 से 12.1812.31 से 15.7210.65 से 13.34
मुंबई ऑनरोड8.55 से 13.179.59 से 12.3912.52 से 15.9910.37 से 13.11
बेंगलुरु ऑनरोड8.77 से 13.739.84 से 12.9213.06 से 16.6710.67 से 13.37
चेन्नई ऑनरोड8.70 से 13.849.76 से 13.0213.16 से 16.8110.67 से 13.37
सभी कीमतें लाख रुपए में हैं।

Maruti Suzuki Brezza

Kia Sonet

Toyota Urban Cruiser Taisor

Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue

Citroen Aircross X

ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है। इसमें नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने वर्जन का 103hp पावर और 139Nm टॉर्क वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रखा गया है, जिसमें CNG किट का ऑप्शन भी मिलता है। हालांकि, CNG वर्जन में अब विक्टोरिस की तरह अंडरबॉडी-माउंटेड किट दी गई है, जिससे बूट स्पेस बचता है। सभी इंजन ऑप्शन के साथ स्टैंडर्ड तौर पर नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि सिर्फ़ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है।

2026 मारुति ब्रेजा का एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें तो, मारुति ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV की स्टाइलिंग में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए हैं। इसके नए फ्रंट लुक में नई डिजाइन वाली ग्रिल और हेडलैंप्स को जोड़ने वाला डार्क क्रोम फिनिश वाला पैनल दिया गया है। बंपर को थोड़ा नया डिजाइन दिया गया है जिसमें डार्क क्रोम एलिमेंट्स और फॉक्स स्किड प्लेट का नया लुक शामिल है।

L-शेप DRLs वाले LED हेडलैंप्स को तो बरकरार रखा गया है, लेकिन फॉग लैंप्स को थोड़ा ऊपर की तरफ और नए ट्राएंगुलर हाउसिंग में लगाया गया है। साइड में डोर के निचले हिस्से में नई डुअल-टोन क्लैडिंग और 16-इंच के एलॉय व्हील्स में नया डिजाइन मिलता है। 2026 ब्रेजा के पिछले हिस्से में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, क्योंकि इसमें पहले जैसे ही टेल-लैंप्स और बंपर डिजाइन दिए गए हैं।

2026 मारुति ब्रेजा का डाइमेंशन
लंबाई (mm)3,995
चौड़ाई (mm)1,790
ऊंचाई (mm)1,685
व्हीलबेस (mm)2,500

टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वर्जन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे अलग लुक देते हैं। इनमें टेलगेट पर 'Turbo' बैज, ग्रिल, फॉक्स स्किड प्लेट्स और व्हील आर्च पर रेड एक्सेंट्स, और रियर क्वार्टर ग्लास पर 'Turbo Boosterjet' स्टिकर शामिल हैं। मारुति ने नए 'विवेशियस ऑरेंज' और 'लस्ट्रस बेज' पेंट ऑप्शन भी पेश किए हैं। साथ ही, इन कलर्स के साथ ब्लैक रूफ वाला डुअल-टोन फिनिश भी दिया गया है।

2026 मारुति ब्रेजा का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, 2026 ब्रेजा के केबिन को नया लुक दिया गया है। इसमें वही ब्लैक-एंड-ब्राउन थीम तो बरकरार है, लेकिन नए ट्रिम मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है और पुराने वर्जन के सिल्वर ट्रिम पीस अब ग्लॉस ब्लैक फिनिश में आते हैं। डुअल-टोन लेदरेट-फिनिश वाली सीटों में अपडेटेड अपहोल्स्ट्री है। इसमें विक्टोरिस से लिए गए नए HVAC स्विच भी दिए गए हैं।

2026 मारुति ब्रेजा के फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें तो, इसमें बड़ा 10.1-इंच स्मार्टप्ले प्रो X इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें इन-बिल्ट नेविगेशन और एलेक्सा की सुविधा है। साथ ही, इसमें 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट-सीट वेंटिलेशन, एयर प्यूरीफायर और वायरलेस फोन चार्जर के लिए एक्टिव कूलिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। सेफ्टी के लिए ब्रेजा में अब टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड-स्पॉट वॉर्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, सेफ़ एग्ज़िट वॉर्निंग और आगे की तरफ पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसे भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें