July 30, 2026

हिंदू नहीं मुस्लिम हैं रानी चटर्जी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों बदला था नाम? मिर्जा शेख बनने पर मांगी माफी

हिंदू नहीं मुस्लिम हैं रानी चटर्जी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों बदला था नाम? मिर्जा शेख बनने पर मांगी माफी

What is Rani Chatterjee Real Name: रानी चटर्जी को लेकर अक्सर कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि उनका धर्म और असली नाम क्या है क्योंकि वह हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के त्यौहार मनाती हुई नजर आती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इन सब कन्फ्यूजन को लेकर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं.

What is Rani Chatterjee Real Name: रानी चटर्जी को लेकर अक्सर कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि उनका धर्म और असली नाम क्या है क्योंकि वह हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के त्यौहार मनाती हुई नजर आती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इन सब कन्फ्यूजन को लेकर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Rani Chatterjee

Photograph: (ranichatterjeeofficial/Instagram)

What is Rani Chatterjee Real Name: भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेर्स से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इन दिनों अपने अपकमिंग रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) को लेकर सुर्खियों में हैं. इससे पहले भी वह अपनी कई फिल्मों और एक्टिंग से सुर्खियां बटोरती नजर आईं. रानी अपने शो के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. दरअसल, उनके नाम और धर्म को लेकर काफी लंबे समय से लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. कई लोग जहां उन्हें हिंदू मानते हैं तो कई उन्हें मुस्लिम समझते हैं. इसी कन्फ्यूजन को लेकर रानी ने खुलकर बात की. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका असली नाम क्या है और वह किस धर्म को मानती हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना नाम क्यों बदला. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है रानी चटर्जी का असली नाम

हाल ही दिए इंटरव्यू में रानी चटर्जी ने साफ किया कि उनका असली नाम सबिया शेख है और वह मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं. उनका कहना है कि रानी चटर्जी उनका असली नाम नहीं, बल्कि स्क्रीन नेम है, इस नाम से ही उन्हें पूरी इंडस्ट्री जानती हैं. उनके मुताबिक, उन्होंने कभी अपने धर्म को किसी से छिपाया नहीं. वह ईद भी मनाती हैं और छठ जैसे त्योहार मनाती हुई नजर आती हैं. जिसकी वजह से कई लोगों के मन में उनके धर्म को लेकर भ्रम बना रहता है, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है वह मुस्लिम हैं.

मिर्जा शेख बनने पर मांगी माफी

इंटरव्यू में रानी चटर्जी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपना नाम सबिया शेख से बदलकर मिर्जा शेख कर लिया था. उनका इस पर कहना है कि यह फैसला उनकी गलती थी. उस टाइम उन्हें लगा कि सबिया नाम उन पर सूट नहीं करता, जिसके बाद उन्होंने नया नाम रखने का फैसला किया और उसमें मिर्जा जोड़ लिया. हालांकि, अब उन्हें अपने फैसले पर पछतावा है. रानी के मुताबिक, जब नाम उनके परिवार ने दिया था उसे बदलना बेबकूफी थी. उन्होंने इस फैसले के लिए माफी भी मांगी.

रानी नाम कैसे पड़ा

रानी चटर्जी ने यह भी बताया कि उनका रानी नाम कैसे पड़ा. इस पर उनका कहना है कि उनका स्क्रीन नेम उनकी पहली फिल्म से पड़ा था. जब वह 10वीं क्लास में पढ़ती थीं, उस समय फिल्म का एक सीन मंदिर में शूट होना था, जिसमें उन्हें भगवान महादेव के सामने अपने पति के लिए दुआ मांगनी थी. उस फिल्म में मनोज तिवारी उनके हीरो थे. सीन करते वक्त डायरेक्टर को लगा कि अगर मंदिर के पंडित को पता चल गया कि वह मुस्लिम हैं तो कहीं शॉट लेने में दिकक्त न आ जाए. इसलिए उन्होंने पंडित को उनका नाम रानी बता दिया था, यह नाम उनका फिल्म में भी रखा गया था. इसके बाद इसमें चटर्जी सरनेम जोड़ दिया गया और यही नाम आगे चलकर उनकी पहचान बना.

'भोजपुरी बवाल' में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिखाई देंगी. यह शो 2 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर आएगा. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे. भोजपुरी बवाल में निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, नीलम गिरी और तेज प्रताप यादव समेत कई कलाकार हैं. ऐसे में रानी के फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा भोजपुरी बवाल भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला बड़ा रियलिटी शो माना जा रहा है तो इसको लेकर एक अलग तरह का बज बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: कौन है रामायण के ट्रेलर में दिखा सफेद पंखों वाला हाथी? जिनका रावण के साथ हुआ युद्ध, इंद्रदेव से जुड़ा है कनेक्शन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें