मोदी की तेरहवीं मनाने वाली लड़की को मकान मालिक ने दिखाई औकात! रोकर लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल
Published: Thursday, July 30, 2026, 15:37 [IST]
CJP Protest Neeshu Azad: जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल रहीं नीशू को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। नीशू ने दावा किया है कि उन्हें अपने किराये का कमरा तुरंत खाली करने के लिए कहा गया है और इसके पीछे उन्होंने अपने जंतर-मंतर जाने को वजह बताया।
नीशू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमरा छोड़ने की बात करती नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके पुराने दावों पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक्स (X) पर एक पोस्ट में उनके परिवार के पहले किए गए आरोपों की सत्यता पर सवाल खड़े किए गए हैं। हालांकि, इन सभी दावों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
कमरे से निकालने का दावा, वीडियो वायरल
नीशू ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया कि उन्हें किराये का कमरा खाली करने के लिए कहा गया है। वीडियो में वह कहती हैं कि अगर वह जंतर-मंतर नहीं गई होतीं, तो शायद उन्हें यह स्थिति नहीं देखनी पड़ती।
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर हाई अलर्ट, बैरिकेड्स किए गए पक्के, RAF भी तैनात! CJP फिर करने वाली है प्रोटेस्ट?
वीडियो में उन्होंने कहा, "न हम जंतर-मंतर जाते, न हमें रूम खाली करना पड़ता। हमें कह दिया गया कि तुम रूम खाली करो, तुम्हारे और हमारे विचार नहीं मिलते। अब हमें यह जगह छोड़नी पड़ रही है। नया कमरा भी बहुत महंगा मिला है और दोगुना किराया देना पड़ रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि लोग खुद तय करें कि जंतर-मंतर जाने का फायदा हुआ या नुकसान।
Seasonal protestor Neeshu had no problem abusing and mocking PM Modi and giving samosas for “ Modi’s Terhvi” during the CJP protest.
Now, she and her family are being asked to vacate her rented house when the landlord came to know about it, she’s crying victim…
Fck around and… pic.twitter.com/XugugRQ2CE
— BALA (@erbmjha) July 30, 2026
सोशल मीडिया पर पुराने दावों की भी चर्चा
नीशू के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयानों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। एक्स (X) पर अमित कुमार सिंधी नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि कुछ दिन पहले नीशू ने बीजेपी पर उनके पिता पर हमले का आरोप लगाया था। पोस्ट में कहा गया कि उस समय यह दावा किया गया था कि उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट आई थी और कई टांके लगे थे। अब उसी घटना को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अमित कुमार सिंधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कुछ दिन पहले नीशू आजाद ने दावा किया था कि उनके पिता पर हमला हुआ और उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। बाद में मंच से भी इस मुद्दे को उठाया गया। अब कुछ दिनों बाद चोट और पट्टी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में पूरे मामले पर सवाल उठ रहे हैं।"
Do you remember? Just 4-5 days ago, Nishu Azad put on a dramatic act claiming that BJP members had attacked her father, causing him a severe head injury.
Later, Abhijeet Dipke called them onto the stage to play the victim card and hurled abuses at the BJP. Her father even… pic.twitter.com/8vOpcsIsqP
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) July 2, 2026
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीशू और उनके पिता लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसे दावे किए जाते रहे हैं।
"ये उसके कर्मों का फल"
नीशू के कमरे से निकालने वाले वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। कई लोग वीडियो शेयर कर के नीशू पर निशाना साधते हुए इसे उनके कर्मों का फल बता रहे हैं। लोगों का दावा है कि CJP प्रोटेस्ट में जाकर नीशू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी थी और पीएम की तेरहवीं में आने जैसे बातें भी कही थी। हालांकि इन दावों की पुष्टि वनइंडिया नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: 'जुनैद देश विरोधी, मुस्लिम विरोधी है', CJP आंदोलन में खाना खिलाना पड़ा भारी, पड़ोसी ने खोल दी फंडिग की पोल!