July 29, 2026

ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा झटका, चाइनीज रोबोट और इनवर्टर पर लगाया बैन, जानें ट्रंप प्रशासन ने क्यों लिया फैसला

ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा झटका, चाइनीज रोबोट और इनवर्टर पर लगाया बैन, जानें ट्रंप प्रशासन ने क्यों लिया फैसला

Trump Bans Chinese Robots and Power Inverters: ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाले कुछ तकनीकी उत्पादों पर बड़ा प्रतिबंध लगाया है. सरकार ने नए चीनी रोबोट और पावर इनवर्टर के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है.

Trump Bans Chinese Robots and Power Inverters: ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाले कुछ तकनीकी उत्पादों पर बड़ा प्रतिबंध लगाया है. सरकार ने नए चीनी रोबोट और पावर इनवर्टर के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है.

author-image

New Update

Trump bans Chinese robots and power inverters

Trump bans Chinese robots and power inverters Photograph: (Reuters)

Trump Bans Chinese Robots and Power Inverters: अमेरिका ने चीन को झटका देने वाला फैसल लिया है. अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाले कुछ तकनीकी उत्पादों पर बड़ा प्रतिबंध लगाया है. सरकार ने नए चीनी रोबोट और पावर इनवर्टर के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है. अमेरिका का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े जोखिमों को कम करने और इन उद्योगों को अमेरिका में बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी संघीय संचार आयोग (FCC) ने बताया कि इस फैसले के तहत चीन में बने नए ह्यूमनॉइड (मानव जैसे) और चौपाया रोबोट के आयात पर रोक रहेगी. इसके साथ ही चीन के कनेक्टेड पावर इनवर्टर भी प्रतिबंधित किए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, बैटरियों, बिजली ग्रिड और डेटा सेंटरों को जोड़ने में होता है.

यह भी पढ़ें: 'मिशन पर जा रहा हूं...', अमेरिका जाने से पहले PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, क्या है उनका मकसद?

ट्रंप प्रशासन ने क्यों लिया फैसला?

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन का मानना है कि चीन पर निर्भरता कम करना जरूरी है. इसी वजह से यह प्रतिबंध लगाए गए हैं, ताकि अमेरिकी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सप्लाई चेन को डेटा चोरी, साइबर हमलों और दूसरी सुरक्षा चुनौतियों से बचाया जा सके. साथ ही कंपनियों को अपना उत्पादन (मैन्युफैक्चरिंग) अमेरिका में शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

EXCLUSIVE: Trump administration bans new Chinese humanoid robots, to protect US AI buildout https://t.co/hHJqIPehq2https://t.co/hHJqIPehq2

— Reuters (@Reuters) July 29, 2026

अमेरिका ने दिया ये तर्क

एफसीसी (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) ने कहा कि चीन से आने वाले ये उपकरण अमेरिकी सप्लाई चेन में खतरा पैदा कर सकते हैं. इससे देश की अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर असर पड़ सकता है, साथ ही अमेरिका के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे (क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर) को भी जोखिम हो सकता है. एफसीसी के अध्यक्ष ब्रेंडन कार ने कहा कि आयोग अमेरिका की अहम सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऐसे कदम उठाता रहेगा.

चीनी दूतावास ने दी धमकी

वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने अमेरिका से अपील की है कि वह दोनों देशों के कारोबार से जुड़े लोगों की बात सुने और चीनी कंपनियों को बदनाम करना तथा उन पर प्रतिबंध लगाने की धमकी देना बंद करे. दूतावास ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ऐसे कदम उठाता है, जिससे चीन के हितों को नुकसान पहुंचता है, तो चीन अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी सभी कदम उठाएगा.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने झूठ बोलकर रोका युद्ध! ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का कर दिया पर्दापाश, आखिर क्या है सच?

क्या बोले एक्सपर्ट?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस ह्यूमनॉइड रोबोट का इस्तेमाल घरों और उद्योगों में तेजी से बढ़ेगा. वहीं, अमेरिका में तेजी से बन रहे डेटा सेंटरों के लिए भरोसेमंद पावर इनवर्टर की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है. इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि अगर चीनी एआई कंपनियां अमेरिकी बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) की चोरी करती हैं, तो उन पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

गैर चीनी कंपनियों को होगा फायदा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें