July 29, 2026

कोटा में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट: अब तक कनवास, सांगोद, रामगंजमंडी में ज्यादा बरसात, पीपल्दा, लाडपुरा में सूखा, जानिए बांधों की स्थिति - Kota News

कोटा में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट:अब तक कनवास, सांगोद, रामगंजमंडी में ज्यादा बरसात, पीपल्दा, लाडपुरा में सूखा, जानिए बांधों की स्थिति

कोटा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बादल छाए रहने के बाद भी मानसून का गणित पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। तापमान में उतार चढ़ाव नजर आ रहा है। आज भी सुबह आसमान में बादल है बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 28 जुलाई तक औसत से 36% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 28 जुलाई तक औसत 333.7 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 214.1 मिमी बारिश हुई है।

मंगलवार को उम्मेजपुर और रावठा में हुई तेज बारिश

मंगलवार को मंडाना क्षेत्र के आसपास उम्मेदपुरा और रावठा क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण रावठा की नदी उफान पर आ गई। जिससे उम्मेदपुरा और रावठा गांव का संपर्क टूट गया। बारिश इतनी तेज थी कि उम्मेदपुरा-रावठा रोड पर स्थित खेत-खलिहानों में पानी भर गया। कई खेत जलमग्न हो गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज हुआ।

कोटा जिले के कनवास में इस बार अबतक 464 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि पीपल्दा में सिर्फ 123 और लाडपुरा में 146.5 एमएम बारिश हुई है। अमूमन कोटा में सबसे ज्यादा बारिश इटावा और सुल्तानपुर में होती है इस बार उलट स्थिति है।

एरिया कितनी बारिश हुई

कनवास464 एमएम
सांगोद318 एमएम
रामगंजमंडी307 एमएम
सुल्तानपुर245 एमएम
मंडाना193 एमएम
दीगोद186 एमएम
कोटा शहर174.4 एमएम
खातौली168.4 एमएम
लाडपुरा146.5 एमएम
पीपल्दा123 एमएम

सुबह 8 बजे तक चंबल के बांधों की स्थिति

बांधक्षमतावर्तमान स्थिति
गांधी सागर1312 फीट1298.29 फीट
राणा प्रताप सागर
1157 फीट
1139.35 फीट
जवाहर सागर980 फीट972 फीट
कोटा बैराज854 फीट851.70 फीट

.

खबरें और भी हैं...

  • हाड़ौती के दो टाइगर रिजर्व में दोगुने हुए बाघ: मुकुंदरा में बोट सफारी सुविधा, प्रदेश का ऐसा पहला रिजर्व; चंबल नदी के बीच साइटिंग

    मुकुंदरा में बोट सफारी सुविधा, प्रदेश का ऐसा पहला रिजर्व; चंबल नदी के बीच साइटिंग|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनु ने किया सपोर्ट: वीडियो शेयर कर बोले– ‘भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से बदल सकता है हमारा शहर

    वीडियो शेयर कर बोले– ‘भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से बदल सकता है हमारा शहर|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'भास्कर समाधान' बना पब्लिक की आवाज: कोटा में एक पोस्ट से बन गई पक्की सड़क, हटा सालों पुराना मलबा, हैल्थ इंस्पेक्टर अरविंद बने 'पब्लिक के स्टार'

    कोटा में एक पोस्ट से बन गई पक्की सड़क, हटा सालों पुराना मलबा, हैल्थ इंस्पेक्टर अरविंद बने 'पब्लिक के स्टार'|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar1:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी: जयपुर सहित कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

    0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर