Salman Khan On Assam Flood: देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. कहीं बाढ़ जैसे हालात हैं तो कही बाढ़ से लोग परेशान हैं. असम राज्य उनमें से एक है, जहां बाढ़ ने 11 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है. इतना ही नहीं असम में 60 से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई है और लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं. ऐसे में कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं. बॉलीवु सेलेब्स ने भी मदद की गुहार लगाई है. इस बीच अब सलमान खान की ओर से भी पीड़ितों को मदद भेजी गई है.
सलमान खान की चैरिटेबल संस्था ने उठाया कदम
मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान की चैरिटेबल संस्था, 'बीइंग ह्यूमन' ने असम में राहत अभियान शुरू किया है. इसके लिए एक्टर की टीम ने 'सलमान खान फैन क्लब' (SKFC) असम के साथ हाथ मिलाया है. इस अभियान में सोदों तो रेडी-टू-ईट खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं, जिन्हें गुवाहाटी से भेजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, 'हर पैकेट में बिस्कुट, गुड़, पोहा, मुरमुरा, ब्रेड, चीज और जैम शामिल हैं. सलमान खान चाहते हैं कि परिवारों के पास कम से कम तीन दिन तक का खाना हो, जब तक कि हालात बेहतर न हो जाएं.
खाने के अलावा ये मदद भी की
सलमान खान की टीम ने सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि इसके अलावा लोगों को पीने का पानी, पानी साफ करने वाली गोलियां, सैनिटरी पैड और मच्छर भगाने वाले कॉइल भी पहुंचाए हैं. बता दें, फिलहला एक्टर की ओर से मिल रही ये मदद पहले चरण का हिस्सा है. अब अगले हफ्ते दूसरे चरण में प्रभावित परिवारों कोराशन के अलावा दवाइयां भी बांटी जाएंगी. वहीं, सलमान की 'बीइंग ह्यूमन'संस्थान बाढ़ से प्रभावित स्कूलों और अस्पतालों को फिर से बनाने के लिए भी मदद करने की योजना बना रहा है, ताकि इस चीज से अबरने में मदद मिल सके.
ये भी पढ़ें- Batwara 1947 Trailer: रिलीज हुआ 'बंटवारा 1947' का धांसू ट्रेलर, 30 साल बाद फिर साथ लौटी संतोषी-सनी की सुपरहिट जोड़ी
भूमि पेडनेकर ने लोगों से की थी अपील
इससे पहले भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और लोगों से कहा कि वे असम में चल रहे संकट को नजरअंदाज न करें. उन्होंने कहा- 'नमस्ते दोस्तों, हम सभी जानते हैं कि अभी देश में क्या हो रहा है, और मैं सभी के दिखाए गए जज्बे और हिम्मत को सलाम करती हूं लेकिन देश का एक हिस्सा ऐसा है जिस पर हमें तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. जैसे पिछले साल पंजाब, जम्मू, बिहार, महाराष्ट्र और देश के बाकी हिस्सों के लोग एक साथ आए थे और सामान सेवा की भावना दिखाई थी, वैसे ही अब हमें फिर से वैसा ही करने की ज़रूरत है. इस बार असम को हमारी जरूरत है.'
इन सेलेब्स ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
बता दें, असम में लोगों की मदद करने के लिए सिंगर पापोन ने विशाल ददलानी, दिव्या कुमार और निलोत्पल बोरा के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैरिटी कॉन्सर्ट किया और दर्शकों से चल रहे राहत कार्यों में योगदान देने की अपील की है. वहीं, सलमान भूमि के अलावा गुरु रंधावा, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने भी लोगों से मदद कीगुहार लगाई है और खुद भी सपोर्ट करने की बात कही है.
ये भी पढ़ें- सपना चौधरी पर लगा सूखा नशा करने का आरोप, जानें पहले किन विवादों में घिरीं डांसर