July 28, 2026

भोपाल में किसानों का प्रचंड प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे; सीएम हाउस की ओर कूच| Navbharat Live

भोपाल में किसानों का प्रचंड प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे; सीएम हाउस की ओर कूच

विज्ञापन

सार

Kisan Kranti Paidal Yatra: भोपाल में किसानों का बड़ा हल्लाबोल, मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण में सुधार की मांग को लेकर बैरिकेड्स तोड़कर घुसे हजारों किसान, सीएम हाउस की ओर कूच से हड़कंप।

A large-scale farmers' protest erupted in Bhopal as demonstrators allegedly broke through police barricades and marched towards the Chief Minister's residence, leading to heightened security arrangements in the state capital

भोपाल में किसानों का बड़ा हल्लाबोल (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Bhopal Kisan Paidal March For Moong Procurement: भोपाल में मूंग की 100% सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान सड़कों पर उतर आए। संयुक्त किसान मोर्चा की किसान क्रांति पैदल यात्रा ने राजधानी में प्रवेश करते हुए कई बैरिकेड तोड़ दिए।

मूंग की 100% सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान सड़कों पर उतर आए। संयुक्त किसान मोर्चा की किसान क्रांति पैदल यात्रा ने राजधानी में प्रवेश करते हुए कई बैरिकेड तोड़ दिए।

इन मांगों को लेकर किसानों की पैदल यात्रा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को किसानों के बड़े आंदोलन का केंद्र बन गई। मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान सड़कों पर उतर आए। संयुक्त किसान मोर्चा की ‘किसान क्रांति पैदल यात्रा’ जैसे ही भोपाल पहुंची, किसानों और पुलिस के बीच कई जगह टकराव की स्थिति बनी। किसानों ने एक के बाद एक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए राजधानी में प्रवेश किया और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। आंदोलन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी।

सम्बंधित ख़बरें

किसान क्रांति पैदल यात्रा भोपाल पहुंची

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकली किसान क्रांति पैदल यात्रा मंगलवार को भोपाल पहुंच गई। आंदोलनकारी किसान प्रदेश में मूंग की पूरी सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने और खाद की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े किसान

राजधानी भोपाल की सीमा पर 11 मिल के पास कलियासोत नदी के पुल पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने बैरिकेड हटाते और तोड़ते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कई स्थानों पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार किया और राजधानी की ओर बढ़ते रहे।

हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे

आंदोलन में शामिल किसानों की संख्या लगातार बढ़ती नजर आई। विभिन्न जिलों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से भोपाल पहुंचे। बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी के कारण कई मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन

मूंग खरीदी को लेकर किसानों की मुख्य मांग

किसानों की सबसे बड़ी मांग प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी है। उनका आरोप है कि कई किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp