
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान होने वाला मध्यावधि चुनाव इस साल के नवंबर महीने में प्रस्तावित है. इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव होंगे. अब इसको लेकर फॉक्स न्यूज का एक पोल सामने आया है. इस पोल में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन को बड़ा झटका लगा है. पोल के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काम को मंज़ूरी देने वालों की संख्या अब भी रिकॉर्ड निचले स्तर के आस-पास है.
FOX न्यूज के पोल के अनुसार ज्यादातर जनता डेमोक्रेट्स को वोट देने के लिए उत्साहित दिख रही है. रिपब्लिकन समर्थक भी अर्थव्यवस्था को खराब बता रहे हैं. पोल में 10 में 4 वोटर बदलाव की बात कर रहे हैं. अधिकतर लोग डेमोक्रेटिक पार्टी के मुकाबले रिपब्लिकन पार्टी को अमीर और ताकतवर लोगों से जुड़ा हुआ मानते हैं.
इन मुद्दों पर ट्रंप को मिली कम रेटिंग
पोल में अधिकांश वोटरों का कहना है कि डेमोक्रेट्स आय की असमानता, हेल्थकेयर, महंगाई , अर्थव्यवस्था और विदेश नीति के मामलों को बेहतर ढंग से संभाल सकते हैं. अपराध के मामले में रिपब्लिकन आगे हैं. वहीं, सरकारी खर्च और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का है. इमिग्रेशन के मुद्दे पर ट्रंप सरकार को 8 प्वाइंट की बढ़त अप्रैल के फॉक्स न्यूज के पोल में थी. अब यहां भी डेमोक्रेट्स उनके एक प्वाइंट आगे निकल गए हैं.
आज चुनाव हों, तो डेमोक्रेट्स उम्मीदवारों को होगा फायदा
नवंबर में होने जा रहे मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स को वोट देने के लिए उत्साहित लोगों की संख्या पोल में 68 प्रतिशत है. वहीं, रिपब्लिकन को पार्टी को वोट देने वालों की संख्या 57 प्रतिशत है. यह डेमोक्रेट्स से 11 प्वाइंट कम है. वहीं, गैर-MAGA रिपब्लिकन41% की तुलना में MAGA रिपब्लिकन 66% के बीच वोट देने का उत्साह 25 पॉइंट ज़्यादा है. गैर मागा रिपब्लिकन वह हैं, जो अमेरिका की रिपब्लिक पार्टी का समर्थन करते हैं, लेकिन ट्रंप की मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) आंदोलन या उसकी उग्र नीतियों का समर्थन नहीं करते हैं.
फॉक्स न्यूज के पोल के मुताबिक अहर आज चुनाव हो तो 53% वोटर अपने हाउस डिस्ट्रिक्ट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार का और 46% रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन करेंगे. यह 7 पॉइंट की बढ़त पोल के ‘मार्जिन ऑफ़ एरर’ से थोड़ी ज़्यादा है. अप्रैल में भी डेमोक्रेट्स 5 पॉइंट से आगे थे. 1996 के बाद से फॉक्स न्यूज़ पोलिंग में किसी भी पार्टी को हाउस बैलेट पर मिला यह अब तक का सबसे ज़्यादा समर्थन है.
ट्रंप की जॉब अप्रूवल रेटिंग में भी गिरावट?
साल 2024 के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जिन इलाकों में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के मुकाबला कड़ा था. वहां अब डेमोक्रेटिक उम्मीदवार 59-41% से आगे है. डेमोक्रेट्स को यह फ़ायदा ट्रंप की कम रेटिंग और लगातार आर्थिक निराशा के माहौल के बीचमिल रहा है. ट्रंप की जॉब अप्रूवल रेटिंग 39% है, जो लगातार तीसरे महीने एक जैसी बनी हुई है और अक्टूबर 2017 में उनके सबसे निचले स्तर 38% से एक पॉइंट ज़्यादा है. ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल के इसी समय 42% की रेटिंग से थोड़ी कम है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More