July 14, 2026

'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील

PoJK Protest: विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायतों को दूर करने के बजाय पाकिस्तान की सरकार ने बर्बरता ढाना शुरू दिया. भारत ने दुनिया से पाकिस्तान को जिम्मेदारी ठहराने की अपील की है.

Written By : एबीपी लाइव |  Curated By: विक्रम कुमार |  Updated at : 14 Jul 2026 05:48 PM (IST)

Preferred Sources

India Randhir Jaiswal reaction on PoK protest Asim Munir army firing 'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील

पीओजेके में हो रहे प्रदर्शन पर भारत का रिएक्शन

Source : IANS

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि PoJK में हो रहा प्रदर्शन असल में वहां के लोगों के गुस्से का नतीजा है क्योंकि वे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में दशकों से शोषण, बुनियादी अधिकारों की कमी और प्रशासनिक अत्याचारों की मार झेल रहे हैं.

दुनिया पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराए: भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'स्थानीय लोगों की जायज शिकायतों को दूर करने के बजाय पाकिस्तान की सरकार ने पुलिस के जरिए बर्बरता ढाना शुरू दिया. प्रशासन ने बेबस महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया है, खाना-दवाई जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई रोक दी है, इंटरनेट बंद कर दिया है और निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चलाई हैं, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है. हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया के बाकी देश इन गंभीर अत्याचारों और गलत हरकतों के लिए पाकिस्तान को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराएंगे.'

पीओके में सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद की ओर मार्च निकालने की घोषणा की है. जेएएसी ने पूरे इलाके के लोगों से बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. पीओके में हालिया अशांति में दर्जनों लोग मारे गए. जेएएसी ने रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में दो और जवान मारे गए. पीओके में पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई के बीच इलाके में तनाव बढ़ गया है.

PoJK में रविवार (12 जुलाई 2026) को जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के शांतिपूर्ण प्रदर्शन रैली पर पाकिस्तानी फोर्स ने गोलियां चला दी. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि उस प्रदर्शन में करीब 40 हजार लोग जुटे थे. JAAC का आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की ओर से की गई गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

ये भी पढ़ें : लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी

Published at : 14 Jul 2026 05:17 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola