July 21, 2026

PNB LBO Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, PNB में 545 पदों पर नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 21, 2026, 03:41 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत 545 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 है।

Image

PNB LBO Recruitment 2026

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत 545 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया कई राज्यों में खाली पदों के लिए आयोजित की जा रही है और इसके लिए आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार (PNB LBO Recruitment 2026 Last Date) 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। (PNB LBO Recruitment 2026 Exam) परीक्षा सितंबर 2026 में हो सकती है। हालांकि अभी फिक्स तारीख नहीं बताई गई है। इच्छुक उम्मीदवार pnb.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

किस राज्य के लिए कितने पद? PNB LBO Recruitment 2026 Details

टोटल 545 पद हैं। कैटेगरी वाइज: UR 219, OBC 107, SC 93, EWS 75, ST 51।

ध्यान दें, आप सिर्फ एक ही राज्य से अप्लाई कर सकते हैं। राज्य वाइज सीटें ये हैं:

असम: 85
पश्चिम बंगाल: 80
कर्नाटक: 78
गुजरात: 77
महाराष्ट्र: 67
तमिलनाडु: 51
तेलंगाना: 41
त्रिपुरा: 18
जम्मू कश्मीर: 9
मेघालय: 8
मणिपुर: 6
नगालैंड: 5
सिक्किम: 5
मिजोरम: 5
आंध्र प्रदेश: 4
अरुणाचल: 4
लद्दाख: 2

कौन भर सकता है फॉर्म (PNB LBO Recruitment 2026 Eligibility)

  • योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन। 9 अगस्त 2026 तक डिग्री होनी चाहिए।
  • अनुभव: किसी भी सरकारी बैंक या RRB में क्लेरिकल या ऑफिसर लेवल पर कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है। ये अनुभव भी 9 अगस्त तक का होना चाहिए।
  • भाषा: जिस राज्य से भर रहे हो वहां की लोकल भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना आनी चाहिए। बाद में LLPT टेस्ट भी होगा।
  • आयु: 1 जुलाई 2026 को 20 से 30 साल। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल, PwBD को 10 साल की छूट।
  • क्रेडिट स्कोर: ज्वाइनिंग के टाइम CIBIL 680 या उससे ज्यादा होना चाहिए।

सैलरी और बाकी फायदे (PNB LBO Recruitment 2026 Salary)

  • बेसिक सैलरी 48480 से शुरू होकर 85920 तक जाएगी।
  • इसके अलावा DA, HRA या लीज हाउस, CCA, मेडिकल इंश्योरेंस, LTC, रिटायरमेंट बेनिफिट सब मिलेंगे।
  • एक अंदाजे से इन-हैंड 70 हजार के आसपास हो सकता है।

अहम तारीखें (PNB LBO Recruitment 2026 Imp Date)

फॉर्म शुरू होने की तारीख: 20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026
आयु की गणना: 1 जुलाई 2026
परीक्षा का अनुमानित समय: सितंबर 2026

सेलेक्शन कैसे होगा

योग्य लोगों की नियुक्ति 4 स्टेज में होगी:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग
  • भाषा प्रवीणता टेस्ट
  • पर्सनल इंटरव्यू

ये भी पढ़ें

  • सेलेक्ट होने के बाद आपको 3 साल तक PNB में काम करना होगा। बीच में यदि नौकरी छोड़ने की जरूरत लगी, तो बॉन्‍ड टूटने पर 2 लाख रुपये देने होंगे।
  • जिस राज्य से सिलेक्ट होंगे, 9 साल तक या SMG-IV प्रमोशन तक उसी राज्य में रहना पड़ेगा। ट्रांसफर का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

फीस कितनी है?

SC/ST/PwBD के लिए सिर्फ 59 रुपये पोस्टेज चार्ज। बाकी सभी के लिए 1180 रुपये यानी 1000 + 18 प्रतिशत GST।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article