पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की ओर से 2 युवकों का नशे में झूमते वीडियो शेयर करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने राज्य में नशे की स्थिति और सरकारों की नीतियों पर दुख जाहिर किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भज्जी ने पंजाब
.
हालांकि, पंजाब पुलिस ने इस मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। वहीं, इस मामले पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा की बीजेपी के कई लोगों ने कल से ये झूठ एक साथ फैलाया। क्या आदेश PMO से आया था? क्या PMO देश में झूठ फैलाता है?

केजरीवाल का ट्वीट।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ, जिसमें 2 युवक अत्यधिक नशे की हालत में सड़क पर झूमते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी ऑडियो ट्रैक चल रहा था, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स इसे पंजाब की घटना मानकर बड़े पैमाने पर शेयर करने लगे।

पंजाब पुलिस ने किया पोस्ट।
हरभजन सिंह का भावुक पोस्ट
इस वीडियो को राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने बेहद भावुक संदेश लिखा कि पंजाब को किसी की बुरी नज़र लग गई है और सरकारों ने यहां के युवाओं को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो पंजाब कभी अपनी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था, आज वहां के युवा नशे की गिरफ्त में हैं। उन्होंने पंजाब को बचाने की अपील भी की।

हरभजन सिंह की तरफ से शेयर किया वीडियो।
पंजाब पुलिस ने खारिज किया दावा
हरभजन के पोस्ट के सामने आते ही पंजाब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पूर्व क्रिकेटर को टैग करते हुए इस दावे का खंडन किया। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि इस वीडियो का पंजाब या पंजाब पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है। जांच में पाया गया कि यह घटना पड़ोसी राज्य राजस्थान के श्री गंगानगर जिले की है।
तथ्यों की पुष्टि करने की अपील
पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क करते हुए कहा कि केवल किसी वीडियो में पंजाबी भाषा या ऑडियो ट्रैक होने से वह घटना पंजाब की नहीं बन जाती। पुलिस प्रशासन ने सभी यूजर्स और अकाउंट्स से गुज़ारिश की कि वे कोई भी भ्रामक जानकारी पोस्ट करने या पंजाब पुलिस को टैग करने से पहले तथ्यों और जगह की सत्यता जांच लें। उन्होंने सभी से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से सामग्री शेयर करने का आग्रह किया।