August 23, 2026

PM Modi Space Startups Meeting: सैटेलाइट-रॉकेट से लेकर AI तक, पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से की बातचीत, बताया क्या है भारत का मास्टरप्लान

PM Modi Space Startups Meeting: पीएम मोदी ने आज देश के स्पेस सेक्टर को नई रफ़्तार देने वाले स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की।

PM Modi Space Startups Meeting: सैटेलाइट-रॉकेट से लेकर AI तक, पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से की बातचीत, बताया क्या है भारत का मास्टरप्लान

PM Modi Space Startups Meeting/Image Credit: Narendra Modi X Handle

Modified Date: August 23, 2026 / 11:33 am IST

Published Date: August 23, 2026 11:28 am IST

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने आज स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की।
  • इस मुलाकात में भारत में तेजी से आगे बढ़ रहे प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर चर्चा हुई।
  • स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दे भी बातचीत में शामिल रहे।

PM Modi Space Startups Meeting: नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश के स्पेस सेक्टर को नई रफ़्तार देने वाले स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की। पीएम मोदी और स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स के बीच भारत में तेजी से आगे बढ़ रहे प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर चर्चा हुई। स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दे भी बातचीत में शामिल रहे।

पिछले कुछ सालों में सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोला है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। देश में सैटेलाइट, रॉकेट, स्पेस डेटा और दूसरी आधुनिक तकनीकों पर काम करने वाले कई नए स्टार्टअप सामने आए हैं। ऐसे में पीएम मोदी की आज की बातचीत को सरकार और स्पेस इंडस्ट्री के बीच अहम संवाद स्थापित हुआ है।

पीएम मोदी ने X पर साझा की मुलाकात की जानकारी

पीएम मोदी ने इस मुलाक़ात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की। पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात की। हमेशा की तरह उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से प्रभावित होकर लौटा। आपको उनकी सोच और आशावाद जरूर पसंद आएगा।’ (PM Modi Space Startups Meeting) प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही लोगों से भारत की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर अपनी राय साझा करने को कहा। उन्होंने पूछा, ‘मुझे बताइए… भारत की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर आपको सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात क्या है?’

Met India’s brightest space StartUps.

Join Our Whatsapp Group

As always, came away impressed by their energy and ambition.

You would love their insights and optimism.

Do tell me…what excites you most about India’s space journey? #NationalSpaceDay pic.twitter.com/d1pDC0UZ6p

— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2026

टैलेंट की क्वालिटी पर कोई सवाल ही नहीं है: पीएम मोदी

PM Modi Space Startups Meeting: स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिससे दुनिया भर के लोगों को लगे कि अगर वे इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें भारत आना चाहिए-किसी भारतीय स्टार्टअप या भारतीय स्पेस एजेंसी से जुड़ना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस टैलेंट पूल को चुंबक की तरह अपनी ओर खींच सकते हैं, और यह हमारे लिए एक बड़ी ताकत बन सकता है… हम लागत के मामले में बहुत प्रतिस्पर्धी हैं। टैलेंट की क्वालिटी पर कोई सवाल ही नहीं है, और चूंकि हमारे देश के लोगों में स्वाभाविक रूप से जोखिम उठाने की क्षमता होती है, इसलिए हम तेज़ी से अपनी एक खास जगह बना सकते हैं।”

#WATCH | Delhi: During interaction with CEOs and Founders of Space Startups, Prime Minister Narendra Modi said, “…I believe we should create an aura where people from all over the world feel that if they want to build a life in this field, they should come to India—join an… https://t.co/B70vSL9Qwk pic.twitter.com/H3JM4NgCC2

— ANI (@ANI) August 23, 2026

पीएम ने पहले भी की है सीईओ और फाउंडर्स से मुलाक़ात

पीएम मोदी की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब भारत में निजी अंतरिक्ष क्षेत्र और स्पेस स्टार्टअप्स की भूमिका लगातार बढ़ रही है। सरकार भी निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी बढ़ाकर देश के स्पेस इकोसिस्टम का विस्तार करने पर जोर दे रही है। शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की थी। (PM Modi Space Startups Meeting) अब आज की बातचीत इसी दिशा में आगे बढ़ने वाली अहम कड़ी मानी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
  • Bride refuses to Marry due to Rahul Gandhi: राहुल गांधी की वजह से टूट गई युवक की शादी, युवती ने कहा- हारने वाला को अपना रोल मॉडल मानने वाले के साथ नहीं ले सकती सात फेरे
  • Last Sawan Somwar 2026: बस आखिरी सोमवार को कर लें ये छोटा-सा दान! पूरे साल घर में बनी रहेगी सुख-शांति और महादेव की कृपा 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से मुलाकात क्यों की?

उत्तर:  पीएम मोदी ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे निजी स्पेस इकोसिस्टम, स्पेस टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से मुलाकात की।

प्रश्न 2:  पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर को लेकर क्या कहा?

उत्तर:  पीएम मोदी ने भारत में स्पेस सेक्टर के लिए ऐसा माहौल बनाने पर जोर दिया, जिससे दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोग यहां आकर भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स या स्पेस एजेंसी से जुड़ना चाहें।

प्रश्न 3:  भारत में निजी स्पेस स्टार्टअप्स को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है?

उत्तर:  निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी बढ़ने से सैटेलाइट, रॉकेट, स्पेस डेटा और आधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए इनोवेशन और अवसर पैदा हो रहे हैं।

प्रश्न 4:  पीएम मोदी की स्पेस स्टार्टअप्स के साथ बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

उत्तर:  बैठक में निजी स्पेस इकोसिस्टम, स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रतिभा और भारत की अंतरिक्ष यात्रा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

प्रश्न 5:  क्या पीएम मोदी पहले भी स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से मिल चुके हैं?

उत्तर:  हां, पीएम मोदी इससे पहले भी स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से मुलाकात कर चुके हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से बातचीत की थी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.