नई दिल्ली: PM Modi LIVE देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 अक्टूबर को जनसेवा में अपने 25 साल पूरे कर लिए (PM Modi public life 25 years) । इस मौके पर पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया। उन्होंने देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित (Modi 2047 vision) देश बनाना है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। (Modi 25 years of public service) पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब मैंने सोचा भी नहीं था कि यह मुकाम भी आएगा। आज मुझे हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल हो गए हैं। ये जनता के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है। ये भाजपा, एनडीए और लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा रखने वालों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।”
मेरे जीवन में सबसे बड़ा योगदान जनता का
PM Modi LIVE अपने संबोधन में मोदी ने कहा, "140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं अपने देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। देशवासियों की और सभी लोगों की दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है।"
लाखों करोड़ लोगों का विश्वास ही मेरी शक्ति रही
मोदी ने कहा, "मेरे लिए जनता जनार्दन भी ईश्वर का ही स्वरूप है। लाखों करोड़ लोगों का विश्वास ही मेरी शक्ति रही है। देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश ही मेरे लिए सबकुछ है। और मैं हृदय से ये मानता हूं। देश के नागरिकों का ही मेरे ऊपर सबसे बड़ा हक है।"
आज भी खुद को विद्यार्थी मानता हूं
मोदी ने कहा, “ये 25 साल का जनविश्वास, 25 सालों का अनुभव बड़ी पूंजी है। ये पूंजी देश की है। मां भारती हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है। मुझे याद है, जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ता था, तब मास्टरजी अलग-अलग तरह से पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्र में मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानता हूं।”
जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई
मोदी ने कहा, “मैंने ईश्वर से मांगा की कि सीखना कभी कम न हो। आज जितना पीछे मुड़कर देखता हूं, उतना कृतज्ञता का भाव ही आता है। हर घटना ने मुझे कुछ न कुछ ही सिखाया है। मुझे नम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, उसने मुझे खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा। हर सिद्धी ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का सामर्थ्य दिया।”
मोदी बोले- वी विल डू इट
मोदी ने कहा, "मैं अपनी यात्रा के पड़ाव पर प्रत्येक स्वयंसेवक, हर साथी कार्यकर्ता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज का ये दिन यादों के लिए नहीं है, ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन उस वादे को दोहराने का दिन है, उस इरादे को व्यक्त करने का है कि हम करके रहेंगे।
उन्होंने कहा, “वी विल डू इट। वी विल डू इट। लाल किले से मैंने सबके प्रयास की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे।”
#WATCH | PM Narendra Modi affirms 'We Will Do It', as he vows for Viksit Bharat 2047
(Video source: DD) https://t.co/qarMaF9qED
— ANI (@ANI) October 7, 2026
संकल्प से सिद्धी तक... 25 साल की यात्रा, PM MODI LIVE
#PMModi @narendramodi https://t.co/asFbjpAJIn
— IBC24 News (@IBC24News) October 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: CEC के विरुद्ध.. विपक्ष ने छेड़ा युद्ध! SIR के खिलाफ दिल्ली में सियासी संग्राम, क्या आने वाले दिनों में बड़ा रूप लेगा आंदोलन?
- Mathura News: टैंक में डूबने से चार छात्रों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में गई चारों की जान, राहत और बचाव कार्य जारी
- Wife murders husband in Meerut: अपने बॉस के साथ होती थी हमबिस्तर.. कई दफे पति ने रंगे हाथों पकड़ा.. अब अय्याश बीवी और प्रेमी ने रची ऐसी साजिश, पुलिस खुद भी हैरान
Web Title: PM Modi Completes 25 Years in Public Life, Gives New Slogan for Viksit Bharat