Mon, 20 Jul 2026 09:25 AM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 20 Jul 2026 09:25 AM IST
सार
Kisan Samman Nidhi Eligibility: पीएम किसान योजना के कुछ लाभार्थियों के मन ये अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या पिता-पुत्र एक साथ इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि ऐसा हो सकता है लेकिन इसकी कुछ शर्तें हैं, आइए इस लेख में इसी से जुड़ी जरुरी बातें जानते हैं।
PM Kisan Yojana Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हमारे देश के किसान भाइयों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही है। इसका सीधा मकसद यही है कि खेती-किसानी करने वाले हर जरूरतमंद किसान भाई तक सीधे आर्थिक मदद पहुंच सके। बीते महीने 20 जुलाई को में सरकार ने योजना की 23वीं किस्त के 2,000 रुपये भी जारी कर दिए हैं, ऐसे में अब लाभार्थी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
बहुत से किसान भाइयों के मन में इस योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं। इसी कड़ी में बहुत से किसान भाइ के दिमाग ये सवाल घूम रहा है कि अगर जमीन पिता और पुत्र दोनों के नाम पर है, तो क्या दोनों को इस योजना का पैसा अलग-अलग मिल सकता है? आइए इस लेक में इसका पूरा नियम समझते हैं।
क्या पिता-पुत्र दोनों को मिल सकता है योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
क्या पिता-पुत्र दोनों को मिल सकता है योजना का लाभ?
- सरकार के कड़े नियमों के मुताबिक, एक किसान परिवार में से केवल एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
- योजना के तहत पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों को मिलाकर एक परिवार माना जाता है।
- अगर पुत्र वयस्क (बालिग) है और उसका राजस्व रिकॉर्ड (खतौनी) में नाम दर्ज है, तो वह अलग से आवेदन कर सकता है।
संयुक्त जमीन होने पर क्या हैं शर्तें? - फोटो : Adobe Stock
संयुक्त जमीन होने पर क्या हैं शर्तें?
- अगर एक ही जमीन पर पिता और पुत्र दोनों का नाम दर्ज है, तो उनके हिस्से की जमीन का साफ-साफ निर्धारण होना जरूरी है।
- दोनों के पास अपने-अपने हिस्से का अलग राजस्व रिकॉर्ड या एलपीसी होना चाहिए।
- बता दें कि अगर जमीन का कानूनी रूप से बंटवारा नहीं हुआ है और सिर्फ एक ही संयुक्त खाता है, तो दोनों को लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इन गलतियों को करने पर आ सकता है रिकवरी का नोटिस
- अगर नियमों को उलंघन करके एक ही घर में पिता और पुत्र दोनों अवैध रूप से किस्त उठा रहे हैं, तो सरकार सख्त एक्शन ले सकती है।
- जांच में दोषी पाए जाने पर अब तक मिली सभी किस्तों का पैसा ब्याज समेत सरकार को वापस लौटाना पड़ सकता है।
- गलत जानकारी देकर सरकारी योजना का फायदा उठाने के मामले में केस दर्ज हो सकता है और जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
बिना रुकावट अगली किस्त पाने के लिए तुरंत करें ये काम
- सभी लाभार्थी किसान आज ही अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
- अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर अपनी जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन यानी लैंड सीडिंग जरूर करवाएं।
- आपका बैंक खाता आपके आधार से जुड़ा होना चाहिए, ताकि डीबीटी के जरिए पैसा सीधे बिना अटके खाते में आ सके।