Tue, 28 Jul 2026 10:05 AM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 28 Jul 2026 10:05 AM IST
सार
PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना की अब तक 23वीं किस्तें जारी हो चुकी है, ऐसे में अब लाभार्थी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आइए इस लेख में ये जानते हैं कि आप अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में घर बैठे कैसे चेक कर सकते हैं।
देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहारा देने वाली 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत सरकार सालभर में 6,000 रुपये की मदद देती है। हाल ही में जून 2026 में किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेजी जा चुकी है और ऐसे में अब लाभार्थी किसान अगली 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक आम इंसान या सीधे-साधे किसान भाई अक्सर तब परेशान हो जाते हैं, जब उनके गांव के दूसरे लोगों का पैसा आ जाता है और उनका नाम लिस्ट से अचानक गायब मिलता है।
दरअसल, सरकारी नियमों का पालन न करने वाले लाखों अपात्र या गलत दस्तावेज वाले आवेदन रिजेक्टेड लिस्ट में डाल दिए जाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप घर बैठे मोबाइल से बेनीफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देख सकते हैं और रिजेक्ट होने पर क्या करें।
गांव की पूरी बेनीफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन देखने का तरीका - फोटो : AdobeStock
गांव की पूरी बेनीफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन देखने का तरीका
अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर योजना के आधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) को खोलें और होमपेज पर दिख रहे 'बेनीफिशियरी लिस्ट' वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद सामने खुले ड्रॉपडाउन मेन्यू में से अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और अपने गांव का नाम ध्यान से चुनें। अंत में 'गेट रिपोर्ट' बटन दबाते ही आपके पूरे गांव के पात्र किसानों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं।
'नो योर स्टेटस' से जानें अपना पर्सनल खाता - फोटो : AdobeStock
'नो योर स्टेटस' से जानें अपना पर्सनल खाता
अगर आप सिर्फ अपने खुद के आवेदन और पिछली किस्तों की स्थिति देखना चाहते हैं, तो पोर्टल के 'नो योर स्टेट्स' विकल्प का उपयोग करें। यहां आपको अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरना होगा। जैसे ही आप ओटीपी दर्ज करेंगे, आपके खाते की पूरी जानकारी खुल जाएगी कि आपकी किस्त आ रही है या किसी तकनीकी कमी के कारण रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन 4 बड़ी वजहों से रिजेक्ट हो रहे हैं किसानों के नाम - फोटो : Adobe Stock
इन 4 बड़ी वजहों से रिजेक्ट हो रहे हैं किसानों के नाम
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर आवेदन चार मुख्य गलतियों के कारण रिजेक्टेड लिस्ट में डाले जाते हैं, जिसमें पहला सालाना ई-केवाईसी का पेंडिंग होना है। इसके अलावा सरकारी भूलेख रिकॉर्ड में जमीन का सत्यापन न होना (लैंड सीडिंग 'No' होना), बैंक खाते से आधार लिंक न होना और आधार कार्ड व बैंक पासबुक में नाम की स्पेलिंग अलग होना सबसे बड़े कारण हैं।
विज्ञापन
अस्वीकृत आवेदनों को ठीक करने का आसान रास्ता - फोटो : Adobe Stock
अस्वीकृत आवेदनों को ठीक करने का आसान रास्ता
अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया है, तो तुरंत दोबारा नया फॉर्म भरने की गलती न करें, इससे डुप्लीकेट रिकॉर्ड बन जाएगा। अगर ई-केवाईसी अधूरी है, तो इसे पोर्टल पर ओटीपी की मदद से या जन सेवा केंद्र जाकर अंगूठा लगाकर तुरंत पूरा करें। बैंक संबंधी गड़बड़ी के लिए अपनी बैंक शाखा जाकर डीबीटी चालू करवाएं और जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के लिए अपने क्षेत्र के पटवारी या लेखपाल से मिलकर उसे ठीक कराएं।