October 18, 2026

PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त आने कर पहले किसान कर लें ये जरुरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: केंद्र सरकार आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाती है, ऐसे ही केंद्र सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना  (PM Kisan Yojana) चलाती है, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। किसान अपनी 24 वीं किस्त ( PM Kisan 24th Installment) का बेसब्री से इंतजार कर रहें है, इसकी डेट अभी सामने नहीं (PM Kisan 24th Installment Date) आई है। लेकिन किस्त आने के पहले किसानों को ये 3 काम जरुर कर लेने चाहिए, नहीं तो उनकी 24वीं किस्त उनके खाते में नहीं आएगी। आइए जानें क्या है वो काम?

यह भी पढ़ें: Post Office Bonus 2026: डाक विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, जानें कितनी आएगी रकम?

24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ो किसानों को मिलता है। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तें भेजी जा चुकी है, अब सभी किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है, लेकिन एक छोटी सी गलती आपकी 24वीं किस्त रोक सकती है, तो जानिए की किन बातों का रखें ध्यान, जिससे आपकी किस्त आने में रुकावट न आए।  ई-केवाईसी अधूरी होने, जमीन की जानकारी अपडेट नहीं होने और बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी के चलते आपकी किस्त अटक सकती है, इसलिए पहले कर लें ये काम।

1. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें

किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड (Land Records) की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन (Land Verification) भी किया जाता है।

इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।

2. e-KYC करवाना जरुरी 

पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana 2026) का लाभ लेने के लिए e-KYC ( pm kisan e kyc ) कराना जरुरी है। जिन किसानों की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर e-KYC करा करा लें।

3. बैंक खाते में आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग

सरकारी योजनाओं और डीबीटी (DBT) का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग और एनपीसीआई (NPCI) मैपिंग होना अनिवार्य है। इसके जरिए आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते और एनपीसीआई मैपर से जोड़ा जाता है, जिससे सरकारी सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में ( PM Kisan Beneficiary Status ) आता है।

यह भी पढ़ें:  Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर बिहार जाने वालों को राहत! कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें