August 30, 2026

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, Digital Technology से GIFT City तक! किन मुद्दों पर हुई बात?

Time Published: Sunday, August 30, 2026, 15:18 [IST]

Narendra Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाले कई अहम फैसले हुए। ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, यूरेनियम, AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी, शहरों के विकास और कारोबारी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान दोनों देशों ने अपने रिश्तों को Comprehensive Strategic Partnership के स्तर तक ले जाने का फैसला किया। वहीं, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दरजाली दोस्तलिक' से सम्मानित किया।

Narendra Modi Uzbekistan Visit

यूरेनियम सप्लाई को लेकर हुआ बड़ा फैसला

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति की व्यवस्था स्थापित करने पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में इसकी जानकारी दी। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ईंधन की स्थिर आपूर्ति भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से अहम मानी जाती है। दोनों देशों के बीच यह समझौता रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढे़ं: कौन हैं कृष्णा शेषाद्री, जिनका PM मोदी ने खुद लिया इंटरव्यू? भारत के इतिहास को बनाया बेहद आसान

AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी में बढ़ेगा सहयोग

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने भारत की डिजिटलाइजेशन, सूचना तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हुई प्रगति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत इन क्षेत्रों के अलावा अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बातचीत में तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों देशों के बीच AI और नई तकनीकों के क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

GIFT City से सीखेगा उज्बेकिस्तान, New Tashkent पर भी चर्चा

पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के 'New Tashkent' प्रोजेक्ट और भारत के गुजरात स्थित GIFT City का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को इन परियोजनाओं की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने के लिए रोडमैप तैयार करना चाहिए। भारत उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को GIFT City में अपनाई गई तकनीक और विकास मॉडल का अध्ययन करने के लिए आमंत्रित करेगा। इससे शहरी विकास और स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग बढ़ सकता है।

रिश्ते अब Comprehensive Strategic Partnership के स्तर पर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान इस साल अपने रणनीतिक साझेदारी के 15 साल पूरे कर रहे हैं। इसी खास मौके पर दोनों देशों ने संबंधों को Comprehensive Strategic Partnership के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है। मोदी ने कहा कि इस नई साझेदारी के तहत दोनों देश ठोस लक्ष्य तय करके आगे बढ़ेंगे। विदेश मंत्री स्तर पर Coordination Council बनाने और Joint Commission को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाने का भी फैसला हुआ है।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

ताशकंद में राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दरजाली दोस्तलिक' से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में मोदी के योगदान के लिए दिया गया। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान की स्वतंत्रता की 35वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति और वहां की जनता को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। दोनों देशों के बीच व्यापार और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।