October 18, 2026

राहुल गांधी का PM मोदी, अमित शाह और CEC पर निशाना, चुनाव प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले- न्याय के कटघरे में लाएंगे | IBC24

मडगांव: Rahul Gandhi Goa Visit कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को मडगांव में पार्टी की ‘गोय राखण यात्रा’ में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के साथ दो किलोमीटर पैदल चले। राहुल गांधी जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अपराह्न डाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे। बाद में वह मडगांव क्रिकेट क्लब (एमसीसी) मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस यात्रा में गांधी के साथ एआईसीसी के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सह-प्रभारी डॉ. अंजलि निंबालकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी आलेमाओ और गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।

दो किलोमीटर तक किया पैदल मार्च

Rahul Gandhi Goa Visit कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा और उन्हें ‘वोट चोरी’ का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गांधी मडगांव में पार्टी की ‘गोय राखण यात्रा’ में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के साथ दो किलोमीटर तक पैदल मार्च किया।

हमसे बचकर नहीं निकल सकते: राहुल गांधी

उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पूरा देश जानता है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरी’ को अंजाम देते हैं और अमित शाह तथा प्रधानमंत्री मोदी उनका समर्थन करते हैं।’’ गांधी ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षक है। उन्होंने कहा कि मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वे हमसे बचकर नहीं निकल सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा और उन्होंने जो कुछ किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।’’ गांधी ने कहा कि पहले भारत की शिक्षा व्यवस्था विश्वस्तरीय हुआ करती थी, लेकिन अब प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • आयुष्मान कार्ड की e-KYC नहीं कराई तो मुफ्त इलाज में आ सकती है बड़ी परेशानी! घर बैठे मिनटों में निपटाएं ये काम 
  • बेकाबू हुआ रामलीला का हाथी तो अपने ही महावत को उठाकर पटका, मची अफरा-तफरी, काटी गई इलाके की बिजली
  • मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में ही हो गया भयानक हादसा, कार सवार 5 की मौत, देखें LIVE Video