पीएम मोदी ने कहा, परीक्षा पद्धति में पारदर्शिता हो, इसके लिए हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. इसकी अगुवाई नंदन नीलेकणि करेंगे.
पीएम मोदी ने कहा, परीक्षा पद्धति में पारदर्शिता हो, इसके लिए हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. इसकी अगुवाई नंदन नीलेकणि करेंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/26/nandan-1-2026-07-26-19-30-05.jpg)
पीएम नरेंद्र मोदी का नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने पेपर लीक को लेकर कड़े कानून बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि परीक्षा पद्धति में पारदर्शिता हो, इसके लिए हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. इसकी अगुवाई नंदन नीलेकणि करेंगे. आखिर कौन हैं नंदन नीलेकणि जिस पर पीएम मोदी ने इतना भरोसा जताया है. आइए जानने की कोशिश करते हैं.
2019 से राजनीति में सक्रिय नहीं
नंदन नीलेकणि इन्फोसिस के सह अध्यक्ष और संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं. 24 अगस्त 2017 को इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर आर शेषशायी और रवि वेंकटेशन की जगह ली, जो की बोर्ड के सह-अध्यक्ष थे. विशाल सिक्का के बाहर निकलने के बाद, नीलेकणी को बोर्ड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष में रूप में चुना गया था. वह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अध्यक्ष थे. इंफोसिस में बड़े करियर के बाद उन्होंने भारत सरकार की प्रौद्योगिकी समिति, TAGUP को लीड किया. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे हैं, मगर 2019 से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi shares a video and says, "High Powered Task Force on examination reforms under the leadership of Nandan Nilekani constituted."
(Source: PM Modi/'X') pic.twitter.com/brIoEIGsYB
— ANI (@ANI) July 26, 2026
कन्नड़ जिले के सिरसी शहर से हैं
कर्नाटक के बैंगलोर में नंदन नीलेकणी का जन्म 2 जून 1955 में हुआ. उनके माता-पिता दुर्गा और मोहन राव नीलेकणी कोंकणी ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. वे मूल रूप से कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी शहर से हैं. उनके पिता ने मैसूर और मिनर्वा मिल्स के महाप्रबंधक के रूप में काम किया. फैबियन समाजवादी आदर्शों की सदस्यता ली, जिन्होंने अपने शुरुआती सालों में नीलेकणी पर काफी असर डाला. नीलेकणी के बड़े भाई विजय अमेरिका के न्यूक्लियर एनर्जी इंस्टीट्यूट में कार्यरत थे.
कॉलेज धारवाड़ से अपनी पढ़ाई पूरी की
नीलेकणी ने कर्नाटक के बिशप कॉटन बॉयज स्कूल और सेंट जोसेफ हाई स्कूल धारवाड़, कर्नाटक पीयू कॉलेज धारवाड़ से अपनी पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT), मुंबई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है. नीलेकणी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के सह संस्थापक रहे हैं. वर्ष 1981 में कंपनी की शुरुआत के साथ एक निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दीं.
ये भी पढ़ें: फिर एक बार PM मोदी ने इंस्टा पर पोस्ट की रील, पेपर लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन का किया फैसला
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें