
पहले और बाद में जारी की गई फोटोImage Credit source: TV9
बिश्केक में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सम्मेलन की एक ग्रुप फोटो अपने आधिकारिक ‘X’ (पहले ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट की, जिसमें कथित तौर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की फोटो को क्रॉप कर दिया गया था या एडिट कर दिया गया था.
पाकिस्तान के इस कदम की सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कड़ी आलोचना हुई. डैमेज-कंट्रोल के तौर पर, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद अपने निजी अकाउंट से पूरी, बिना एडिट की हुई ग्रुप फोटो पोस्ट की जिसमें पीएम मोदी साफ तौर पर दिख रहे थे.
दरअसल, किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन के बाद ग्रुप फोटो ली गई थी. पाकिस्तान के PMO द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब थे. आरोप है कि मूल तस्वीर में मौजूद पीएम मोदी की तस्वीर को एडिट करके हटा दिया गया था.
सभी सदस्य देशों के प्रमुखों का फोटो सेशन
शिखर सम्मेलन के दौरान सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ था. जहां भारत द्वारा जारी फोटो में सभी नेता दिख रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी PMO द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर बदली हुई लग रही थी. वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शेयर की गई ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं.
पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति का फोटो था हटाया
इसके विपरीत, पाकिस्तान द्वारा जारी फोटो में पीएम मोदी को फ़्रेम से हटा हुआ दिखाया गया था. इसके अलावा, ईरानी राष्ट्रपति, जो मोदी के बगल में खड़े थे, उन्हें भी तस्वीर से हटा दिया गया था.
Today, I was honoured to address the SCO Council of Heads of State Meeting in Bishkek as Pakistan assumed the SCO Chairmanship for 2027. I congratulated the Kyrgyz Republic on successfully hosting the Summit and steering the Organization with distinction.
Guided by the Shanghai pic.twitter.com/1mvRW85klD
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) September 1, 2026
इस एडिट की गई फोटो को लेकर पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा. जिसके बाद खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपने निजी अकाउंट पूरी फोटो शेयर करनी पड़ी.
पीएम मोदी की पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात
SCO शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई नेताओं से मुलाकात की. इस बीच, ग्रुप फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अलग-अलग जगहों पर खड़े दिखे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच किसी औपचारिक द्विपक्षीय बैठक के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई. इसी बीच, पाकिस्तानी PMO द्वारा ग्रुप फोटो का बदला हुआ वर्शन पोस्ट करने के बाद विवाद बढ़ गया.
एडिट की गई फोटो से सवाल उठे
SCO जैसे बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन की बदली हुई आधिकारिक तस्वीर शेयर करने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. खासकर ऐसी तस्वीर जिसमें किसी राष्ट्राध्यक्ष की तस्वीर हटा दी गई हो. भारत की ओर से जारी मूल तस्वीर और पाकिस्तान के PMO की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर के बीच अंतर ने इस मामले को चर्चा में ला दिया है. हालांकि पाकिस्तानी ने किरकिरी के बाद फोटो पूरी फोटो पोस्ट की है.

मोहम्मद जुनेद अख्तर
मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. करियर की शुरुआत साल 2013 में 'अमर उजाला' गाजियाबाद से की थी. यहां इन्होंने करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया. फरवरी 2014 में नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़ गए और गाजियाबाद में ही रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की. करीब एक साल बाद 2015 में गाजियाबाद से दिल्ली ट्रांसफर हो गया. दिल्ली में अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए. अगस्त 2016 में दिल्ली से नोएडा ट्रांसफर हो गया. नोएडा में क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया. इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला. 2024 में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. इस दौरान 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया. जनवरी 2025 में न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. यहां जुनेद अख्तर ने बतौर सब एडिटर काम किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर काम किया. सितम्बर 2025 से TV9 भारतवर्ष की वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े.
Read More