August 7, 2026

उद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत| Navbharat Live

Updated On: Aug 07, 2026 | 04:05 PM IST

विज्ञापन

सार

PM Modi Meets NDA MPs: पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ चाय पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ शिंदे के साथ आए सांसदों और एनसीपी के सांसदों के साथ बात की।

PM Modi Meets Shiv Sena And NCP MPs

NDA के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)

विस्तार

PM Modi Meets Shiv Sena And NCP MPs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में NDA के 45 सांसदों के साथ मुलाकात की। इसमें महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के सांसद शामिल थे। नाश्ते पर आयोजित इस बैठक में पीएम मोदी ने एनडीए को एक अटूट परिवार बताते हुए सभी सांसदों को आश्वस्त किया कि किसी को भी किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है; वे हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है और उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं आपके साथ हूं। उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए सांसदों को भरोसा दिलाया कि NDA एक परिवार है और वे अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ खड़े हैं।

मैं NDA के हर सांसद के साथ हूं: पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि सभी का सम्मान किया जाएगा और उन्हें मौके दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे न सिर्फ NDA की सहयोगी पार्टियों के साथ, बल्कि हर एक सांसद के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मैं NDA के हर सांसद के साथ हूं, आपको किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

ओमराजे निंबालकर से योगााभ्यास पर की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। पीएम ने धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर के योगाभ्यास के बारे में जानकारी ली। पीएम ने कहा कि अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रही तभी दे की सेवा कर सकेंगे। गरीब मजदूर किसान सबसे मिलें, सबकी समस्या जानें और हमेशा अपडेटेड रहे।

यह भी पढ़ें:- शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए

पार्थ पवार से अलग मुलाकात, मां का पूछा हालचाल

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान सुनेत्रा पवार गुट के राज्यसभा सांसद पार्थ पवार से अकेले में मुलाकातकी। पीएम ने पार्थ पवार से सुनेत्रा पवार की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा पार्थ माता जी कैसी हैं, उनका ख्याल रखना। पीएम मोदी ने पार्थ से मराठी में बातचीत की।

इन 45 सांसदों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी के साथ नाश्ते पर शिवसेना के 7, NCPI के 20, NCP के 2, उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसदों से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें।

Follow Navbharatlive whatsapp