July 29, 2026

विलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई| Navbharat Live

Updated On: Jul 29, 2026 | 09:17 AM IST

विज्ञापन

सार

Maharashtra Politics: शरद पवार ने NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को खारिज किया और पीएम नरेंद्र मोदी को विद्या प्रतिष्ठान कार्यक्रम के लिए बारामती आमंत्रित किया।

Sharad Pawar dismisses reports of an NCP merger while inviting PM Narendra Modi to Baramati for an event at Vidya Pratishthan, sparking political buzz.

शरद पवार, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Maharashtra Politics Sharad Pawar Rejects NCP Merger: महाराष्ट्र की राजनीति में एक ही दिन हुए दो घटनाक्रमों के कारण सूबे के सियासी पंडित सकते में पड़ गए हैं। राकां के वरिष्ठ नेता शरद पवार इसकी वजह हैं। एक ओर बड़े पवार ने राकां के दोनों गुटों के विलय की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारामती आने का निमंत्रण देकर सियासी हलकों में नई अटकलों को जन्म दे दिया।

विपक्षी राजनीति के बीच पवार के इन कदमों को लेकर अलग अलग राजनीतिक  मायने निकाले जा रहे हैं। शरद पवार की अध्यक्षता वाले विद्या – प्रतिष्ठान में नक्षत्र गार्डन के भीतर स्थापित 9 फुट ऊंची गौतम  बुद्ध की प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को  आमंत्रित किया गया है।

इस संबंध में विद्या प्रतिष्ठान की बैठक  में प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम 2 अक्टूबर या 16  अक्टूबर को आयोजित करने की योजना है, हालांकि अंतिम  तारीख पर प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूरी अभी बाकी है।  इसके बावजूद आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुलाकातों के बाद तेज हुई थीं चर्चाएं

हाल के दिनों में शरद पवार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, पार्थ पवार और प्रफुल पटेल की उनसे भेंट तथा दोनों गुटों के नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद विलय और एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थी। अब एक तरफ विलय से साफ इनकार और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री को बारामती बुलाने की पहल ने बड़े पवार की राजनीतिक रणनीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढे़ं:- चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन

NCP नेता शरद पवार ने नकारा

बारामती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शरद पवार ने दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस के विलय की संभावना को सिरे से नकार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों दलों के एक होने का “कोई संबंध नहीं है”। उनके इस बयान को पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर सीधा जवाब माना जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp