September 19, 2026

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ की PHOTO STORY: शहरभर में 'झूठ की गूंज' के पोस्टर, पुलिस-वॉलंटियर्स में धक्का-मुक्की; RAGA चश्मा लगाए पहुंचा युवा - Madhya Pradesh News

राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। यहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर बात की। छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर सवाल और संवाद किया।

.

कार्यक्रम से पहले शहर में पोस्टर, राहुल के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता और आयोजन स्थल पर युवाओं की भीड़ नजर आई। इस दौरान पुलिस और आयोजन से जुड़े लोगों के बीच बहस और धक्का-मुक्की के हालात भी बने। देखिए फोटो स्टोरी…

छात्रों की गूंज के मुख्य कार्यक्रम से पहले 'पोस्टर वॉर'

सुबह इंदौर में सड़कों और चौराहों पर इस तरह के पोस्टर नजर आए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जैसे ही झूठ की गूंज के होर्डिंग की जानकारी लगी वे पोस्टर निकालने पहुंच गए।

राहुल इंदौर पहुंचे- जगह-जगह जाम लगने लगा

राहुल एयरपोर्ट पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

राहुल के काफिले का एमआर-10 चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एक युवक ‘RAGA’ लिखा चश्मा लगाकर पहुंचा।

एमआर-10 चौराहे से विजय नगर तक जाम की स्थिति बन गई। एंबुलेंस रेंगती हुई नजर आई।

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम स्थल के बाहर की तस्वीरें

बैंड-बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे, माहौल में दिखा उत्साह।

महिलाओं ने ताली-थाली बजाई। पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की।

बड़ी संख्या में महिलाएं राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंचीं। महिलाओं के हाथों में पोस्टर और बैनर थे।

कार्यकम के लिए युवा दोपहर से ही आयोजन स्थल के लिए निकल पड़े थे।

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाला रास्ता वाहनों के लिए बंद था। हजारों युवा पैदल नजर आए।

कुछ युवा इस तरह से राहुल के पोस्टर लेकर आयोजन में पहुंचे।

आयोजन स्थल के बाहर भी इतनी भीड़ थी कि धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

राहुल के आने से पहले तक युवाओं से संवाद किया जाता रहा।

छात्रों के लिए सिख समाज लंगर तैयार किया। युवाओं को फ्री भोजन उपलब्ध करवाया।

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम स्थल के अंदर की तस्वीरें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी की तस्वीर फोन में कैप्चर करती दिखीं छात्राएं।

बड़ी संख्या में युवा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर छात्रों की भीड़ नजर आई।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में लगे लोगों से भोजन के लिए पूछा।

राहुल के आने के ठीक पहले पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। स्थानीय नेताओं ने मामले को संभाला।

राहुल के आने के पहले ही डोम हर तरफ से युवाओं से भर गया था।

युवतियां एक जैसे स्कार्फ लगाकर पोस्टर्स लेकर पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल में इतनी भीड़ की पुलिस को बाहर निकालना पड़ा।