July 28, 2026

जांघ ऑपरेशन कराने आए बच्चे के फेफड़ों से निकला पेंच: रोहतक में डॉक्टर बोले- सांस की नली ब्लॉक हो सकती थी; बेड से गिरा था - Rohtak News

जांघ ऑपरेशन कराने आए बच्चे के फेफड़ों से निकला पेंच:रोहतक में डॉक्टर बोले- सांस की नली ब्लॉक हो सकती थी; बेड से गिरा था

रोहतक4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक PGI में परिजनों के साथ ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम। - Dainik Bhaskar

रोहतक PGI में परिजनों के साथ ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम।

हरियाणा के रोहतक में पैर का ऑपरेशन कराने गए एक तीन साल के बच्चे की सांस की नली से लोहे का पेंच निकला है। बेड से गिरकर बच्चे की जांघ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उसे नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने पैर के साथ बच्चे की छाती का भी एक्सरे किया। एक्सरे में रिपोर्ट में बच्चे की सांस की नली में एक पेंच फंसा मिला। इसके बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

यहां डॉक्टरों ने तुरंत एन्डोस्कॉपी के जरिए सांस की नली से पेंच निकालने का प्लान बनाया। बच्चा का ऑपरेशन कर पेंच निकाला गया। डॉक्टरों का कहना है कि पेंच खतरनाल स्थिति में फंसा था। कभी भी सांस की नली को ब्लॉक कर सकता था।

बच्चे की एक्स-रे रिपोर्ट में दिखाई देता पेंच।

बच्चे की एक्स-रे रिपोर्ट में दिखाई देता पेंच।

जांघ की हड्डी टूटी, एक्सरे में आया पेंच

PGI के ईएनटी डिपॉर्टमेंट के डॉ. रमन वडेरा ने बताया कि 13 जुलाई को बच्चा बेड से नीचे गिर गया था। इसमें बच्चा की जांघ की हड्डी टूट गई थी। पहले बच्चे का नारनौल अस्पताल में ही इलाज चला। वहां प्लास्टर लगा दिया गया। इसके बाद 22 जुलाई को बच्चे को यहां भर्ती कराया गया।

डॉ. रमन के अनुसार, नारनौल में जांघ के ऑपरेशन से पहले बच्चे का रूटीन एक्सरे भी कराया गया। एक्सरे में फेफड़े के निचले हिस्से में एक पेंच फंसा दिखाई दिया। इसके बाद बच्चे को यहां रेफर कर दिया गया। बच्चे के घरवालों ने बताया कि उन्हें बच्चे के पेंच निगलने की कोई जानकारी नहीं थी। बच्चे को कोई अंदरूहनी घाव भी नहीं था। न ही कोई लक्षण थे।

ऑपरेशन के बाद बच्चे की सांस नली से निकाला गया 2 सेंटीमीटर का पेंच।

ऑपरेशन के बाद बच्चे की सांस नली से निकाला गया 2 सेंटीमीटर का पेंच।

डॉक्टर ने बताया, ऑपरेशन में क्या कठिनाई हुई…

2 घंटे तक चला ऑपरेशन

डॉ. रमन बडेरा ने बताया कि रीजिड ब्रोंकोस्कोपी तकनीक के जरिए जनरल एनेस्थीसिया में ऑपरेशन किया। इस प्रक्रिया में गले के रास्ते एक पतली दूरबीन डालकर बिना शरीर पर कोई चीरा लगाए पेंच को ढूंढा गया। करीब 2 घंटे चला ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। अब बच्चा तेजी से रिकवर कर रहा है।

बार-बार इंफेक्शन होने का खतरा

डॉ. रमन बडेरा ने बताया कि बच्चे ने करीब दो से तीन महीने पहले ही इस कील को निगला होगा, जो सांस की नली में फेफड़े के निचले हिस्से में फंस गई। सांस की नली में कील पुरानी होने से बार-बार निमोनिया या पेट दर्द, खांसी जुकाम जैसी बीमारी होती है। मगर बच्चे को ऐसा कोई लक्षण नहीं था।

बच्चे की सांस की नली में ये पेंच फंसा था। (सोर्स यूट्यूब)

बच्चे की सांस की नली में ये पेंच फंसा था। (सोर्स यूट्यूब)

ऑप्रेशन के दौरान रखी सावधानी

डॉ. रमन वडेरा ने बताया कि सांस की नली से पेंच निकालते समय काफी सावधानी रखनी पड़ी। अगर पेंच का नुकीला हिस्सा जरा भी सांस की नली से टकरा जाता, तो नली फटने से बच्चे की मौत तक हो सकती थी। इसलिए इसे एनडोस्कोपी के जरिए बाहर निकाला गया।

खेलते हुए निगला होगा पेंच

डॉ. रमन के अनुसार, अक्सर 6 माह से बड़े बच्चे हर चीज मुंह में डालकर चेक करते हैं। पेंच, बोल्ट, सिक्के, बैटरी, खिलौनों के छोटे पार्ट्स बच्चे मुंह में डालते हैं। आशंका है कि इस बच्चे ने भी खेल-खेल में पेंच निगल लिया होगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • रोहतक में टूरिज्म कर्मचारी संघ ने दिया धरना: PPP पॉलिसी का विरोध; 8-9 अगस्त को मंत्री अरविंद शर्मा के घेराव की चेतावनी

    PPP पॉलिसी का विरोध; 8-9 अगस्त को मंत्री अरविंद शर्मा के घेराव की चेतावनी|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी: नाबालिग से रेप केस, 6 साल जेल में काटी सजा; आरोप साबित नहीं

    नाबालिग से रेप केस, 6 साल जेल में काटी सजा; आरोप साबित नहीं|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में जिला पार्षद का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम: जयदेव डागर बोले- एक हफ्ते में नहीं रुकी कार्रवाई तो धरना तय

    जयदेव डागर बोले- एक हफ्ते में नहीं रुकी कार्रवाई तो धरना तय|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दीपेंद्र हुड्डा ने लिखा-युवाओं को धमकी मिले तो संपर्क करें: तुरंत कानूनी सहायता देंगे; बोले-समझौते के बाद भी थाने के चक्कर काट रहा यूथ

    0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर