August 6, 2026

रोहतक PGI में इलाज के दौरान व्यक्ति ने तोड़ा दम: 2 दिन पहले सोनीपत में वाहन ने मारी थी टक्कर; ड्राइवर फरार - Sonipat News

सोनीपत3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गंभीर हालात में रोहतक रेफर किया गया लेकिन फिर भी अज्ञात व्यक्ति की जान नहीं बच पाई - Dainik Bhaskar

गंभीर हालात में रोहतक रेफर किया गया लेकिन फिर भी अज्ञात व्यक्ति की जान नहीं बच पाई

सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मिले एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। राहगीर की मानवता के चलते घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

गढ़ी ब्राह्मण निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर दिल्ली से सोनीपत लौट रहा था। सिंघु बॉर्डर से कुछ आगे जीटी रोड पर उसे एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में पड़ा मिला। गौरव ने अपने एक साथी की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल सोनीपत पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

एक्सीडेंट में मौत के बाद व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है

एक्सीडेंट में मौत के बाद व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है

उपचार के दौरान हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत

गौरव कुमार को बाद में जानकारी मिली कि सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण अज्ञात व्यक्ति की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने कुंडली थाना पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए शिकायत दी।

शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को ही पीजीआई रोहतक से अज्ञात व्यक्ति के मृत घोषित किए जाने का रुक्का प्राप्त हुआ था। अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्तता के चलते उसी दिन आवश्यक कार्रवाई नहीं हो सकी। अगले दिन जांच अधिकारी पीजीआई रोहतक पहुंचे और शव को ट्रॉमा सेंटर से निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल अधिकारी को शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए आवेदन भी दिया गया, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके।

फोटो जारी कर अलग-अलग माध्यमों से तलाश शुरू

जांच अधिकारी ने अज्ञात मृतक के फोटो लेकर विभिन्न पुलिस ग्रुपों और अन्य माध्यमों से प्रसारित किए। आसपास के थानों और अन्य एजेंसियों के माध्यम से भी मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

वाहन ड्राइवर पर केस दर्ज, जांच जारी

5 अगस्त को गौरव कुमार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत अपराध बनता पाए जाने पर कुंडली थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और जांच अधिकारी को विवेचना सौंपी गई है।

सीसीटीवी खंगाल रही टीम

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर उस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है, जिसने टक्कर मारकर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया था। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास भी लगातार जारी हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • हांसी वाले बाबा के समर्थन में उतरीं जंतर-मंतर वाली टीचर: बोलीं- रामपाल और आसाराम के डेरे बंद करवाओ, यह पाखंड नहीं; धर्मेंद्र हुड्डा को चुनौती

    बोलीं- रामपाल और आसाराम के डेरे बंद करवाओ, यह पाखंड नहीं; धर्मेंद्र हुड्डा को चुनौती|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में KMP और NHI किनारे पर चला बुलडोजर: ट्रैफिक में बाधा डालने वाले वाहनों के खिलाफ एक्शन; कई गाड़ियां जब्त की

    ट्रैफिक में बाधा डालने वाले वाहनों के खिलाफ एक्शन; कई गाड़ियां जब्त की|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में SIR को लेकर चलेगा दावा-आपत्ति अभियान: 30 अगस्त तक दिया गया समय, छूटे नाम और गलती करवा सकते हैं ठीक

    30 अगस्त तक दिया गया समय, छूटे नाम और गलती करवा सकते हैं ठीक|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा- व्यापारी पिता का VIDEO कॉल से कराया अंतिम संस्कार: अस्थियां लेने भी नहीं पहुंचीं टीचर बेटियां, ₹5100 भेजकर बोलीं-सारा काम अच्छे से करा देना

    1:08
    • कॉपी लिंक

    शेयर