Pension Adalat Date 2026: रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजंस (senior citizens) का गुजर- बसर हर महीने की आने वाली पेंशन से होता है, राशन से लेकर इलाज कराने तक पेंशन के पैसे ही उनके काम आते हैं। लेकिन कई बार लोगों को पेंशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार पेंशन लेट आती है या अटक जाती है। ऐसे में अब पेंशन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:Mobile Network Problem: फोन में अचानक चला गया नेटवर्क? तुरंत करें ये काम, वरना साइबर फ्रॉड का हो सकते हैं शिकार
कब और कहां लगेगी Pension Adalat?
यह पेंशन अदालत (Pension Adalat) हरियाणा के पेंशनभोगियों के लिए है। वहां रहने वाले उन सभी पेंशन धारियों के लिए यह पेंशन अदालत (Pension Adalat Location) लगाई जाएगी, जिन्हें पेंशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है।
पेंशन अदालत गुरुग्राम (Pension Adalat Gurugram) में 12 और 13 अक्टूबर को लगाई जाएगी। यह अदालत गुरुग्राम में रामानुजन हॉल, साइंस ब्लॉक, फर्स्ट फ्लोर पर लगाई जाएगी। वहां आपको पेंशन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए 10:30 बजे तक पहुंचना होगा।
पेंशन अदालत में जाने से पहले रखें ये दस्तावेज
जब आप पेंशन से जुड़ी समस्या लेकर अदालत जाएं तो अपने पास कुछ जुरुरी दस्तावेज जुरुर रख लें। उन जरुरी दस्तावेज में
आधार कार्ड, शिकायत से जुड़े दस्तावेज, पेंशन भुगतान आदेश जैसे दस्तावेज शामिल हैं।
अगर आप पेंशन से जुड़े सभी जुरुरी दस्तावेज ले जाएंगे तो आपकी समस्या का जल्दी ही समाधान हो जाएगा।
किन पेंशनधारियों के लिए लगेगी अदालत?
यह पेंशन अदालत सिर्फ सीनियर सिटीजन्स के लिए नहीं बल्कि हरियाणा के मौजूदा GPF सदस्य कर्मचारियों के लिए भी है। अगर किसी को भी पेंशन से जुड़ी कोई समस्या है तो वो इस अदालत में जाकर अपनी समस्या रख सकता है।
पेंशन अदालत लगाना क्यों जरुरी?
इस अदालत का लगाने का एक ही मकसद हैं, कि जो पेंशनधारी हैं, उनकी पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या का निदान (Pension Problem Solution) किया जा सके और उनकी पेंशन आने में कोई समस्या न हो, जो लोग इस पेंशन के भरोसे अपना जीवन-यापन करते हैं, उन्हें कोई दिक्कत न आए।
बता दें कि, चालान से जुड़े और बिजली-पानी और दूसरी छोटे-मोटे विवाद के समाधान के लिए समय-समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।
यह भी पढ़ें:Fake Loan App Alert: Low Interest Rate के चक्कर में किसी भी ऐप से ना लें लोन, लोन लेने से पहले करें ये जरुरी काम