September 7, 2026

PCB ने क्यों छीना मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का फोन? बवाल के बीच नई जांच शुरू

PCB ने क्यों छीना मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का फोन? बवाल के बीच नई जांच शुरू

विकेटकीपर रिजवान और ओपनर इमाम (दाएं) विवादों में घिरे हैंImage Credit source: Getty Images

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे अक्सर विवादों की वजह बने हैं. टेस्ट मैच के बीच में पाकिस्तानी टीम का मैदान पर उतरने से इनकार हो या 2010 का स्पॉट फिक्सिंग का कांड हो, पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरा नए बवाल लेकर ही आया है. विवादों की इस बढ़ती सूची में अब पाकिस्तान का मौजूदा दौरा भी जुड़ गया है. इंग्लैंड में लगातार 2 टेस्ट मैच हारने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है. कई खिलाड़ियों को वापस भी भेज दिया गया है. इन सबके बीच अब एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ओपनर इमाम उल हक और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के फोन जब्त कर उनके खिलाफ जांच की जा रही है.

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त मिली थी. इस टेस्ट मैच के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड से रोज कुछ न कुछ विवाद सामने आ रहे हैं. बोर्ड ने पहले ही ओपनर इमाम उल हक को कारण बताओ नोटिस भेजा है, जिसमें उनकी चोट को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा इमाम, रिजवान और सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों और हेड कोच सरफराज अहमद को वापस लौटा दिया गया है.

इमाम-रिजवान का फोन छीनकर क्या किया?

इस विवाद के बीच ही एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि पाकिस्तानी बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और जांच शुरू कर दी. इस मामले में अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने खुलासा किया है कि इमाम और रिजवान के ही फोन जब्त किए गए थे. पत्रकार माजिद भट्टी ने एक यूट्यूब चैनल की चर्चा के दौरान बताया कि टीम होटल में पहुंचते ही सिक्योरिटी टीम ने दोनों क्रिकेटर के फोन ले लिए और फिर उनके फोन का डेटा किसी दूसरी डिवाइस में ट्रांसफर किया और करीब 4 घंटे बाद उन्हें फोन लौटाया गया.

Majid Bhatti After the Lords test, when Imam and Rizwan reached the hotel, a security officer took their phones. Their data was transferred to another device, and the phones were returned 3-4 hours later

This news is already widely known but no one has the courage to report it https://t.co/zqwAQFqAO7 pic.twitter.com/ay8jdrCcTT

— Pavilion Post (@CricinsightsX) September 7, 2026

PCB ने किया जांच का ऐलान

इससे सवाल उठ रहा है कि क्या ये मामला सिर्फ मैदान में प्रदर्शन तक सीमित है या जांच के दायरे में कुछ और भी संदिग्ध गतिविधियां हैं. इन रिपोर्ट्स को देखते हुए ही पाकिस्तानी बोर्ड के मीडिया डाइरेक्टर आमिर मीर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि PCB ने आंतरिक अनुशासन जांच शुरू की है, जिनमें कुछ खिलाड़ियों के बर्ताव और हरकतों से जुड़े आरोपों की समीक्षा की जा रही है.

The Pakistan Cricket Board has initiated an internal disciplinary inquiry following media reports concerning discipline and conduct, which are currently being reviewed internally. The PCB handles such matters in accordance with its standard procedures. The process is being

— Amir Mir (@AmirMirpcb) September 7, 2026

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button