September 4, 2026

'खुद को आईने में देखों...' पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने PCB चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को लगाई लताड़

Pakistan Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के 7 खिलाड़ियों को अचानक देश भेजने के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है.

Pakistan Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के 7 खिलाड़ियों को अचानक देश भेजने के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है.

author-image

New Update

Aaqib Javed Jason Gillespie

Aaqib Javed Jason Gillespie

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त महाभूचाल आया हुआ है. पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. PCB ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद बीच सीरीज में ही अपने 7 खिलाड़ियों को वापस देश बुलाने के फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. इसके अलावा दौरे के बीच ही PCB ने टेस्ट के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया. अब इस फैसले के बाद जहां एक ओर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गजों ने PCB की आलोचना की है, तो वहीं उनके पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तानी टीम के चेयरमैन ऑफ सिलेक्टर्स आकिब जावेद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें खुद को आईने में देखना चाहिए.

पाकिस्तान के पूर्व कोच ने गिलेस्पी ने आकिब जावेद का लताड़ा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जेसन गिलेस्पी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं. वह साल 2024 में 8 महीनों तक पाकिस्तान के हेड कोच रहे। उनकी कोचिंग में पाकिस्तान क्रिकेट टीम घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुई थी। अब जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे बवाल पर अपना बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे इस भूचाल को लेकर चेयरमैन ऑफ सिलेक्टर्स आकिब जावेद को इन सभी चीजों का जिम्मेदार बताया है।

मुझे खिलाड़ियों के लिए बुरा लगता है - जेसन गिलेस्पी

जेसन गिलेस्पी ने द ऑस्ट्रेलियन न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे इन खिलाड़ियों के लिए बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि यह उनकी रोजी-रोटी का सवाल है. बाहर से देखने पर साफ लगता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी डर के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. सलमान अली आगा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करते हैं, दूसरे टेस्ट में उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है और तीसरे टेस्ट से पहले उन्हें घर लौटने वाले प्लेन में बैठा दिया जाता है! आखिर कोई सिस्टम ऐसे कैसे काम कर सकता है? इसके लिए साफ तौर पर आकिब जावेद को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. 

गिलेस्पी ने आगे कहा कि आकिब पिछले 2 सालों से चेयरमैन ऑफ सिलेक्टर्स हैं. हम तो अब वहां हैं भी नहीं, फिर भी वह दावा कर रहे हैं कि यह हमारी गलती है. इस बात का क्या मतलब है? मुझे लगता है कि जावेद को दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय खुद को आईने में देखने की जरूरत है.

Jason Gillespie, who coached Pakistan for eight months in 2024 — including a 2-1 Test series win against England — said the current state of team selection was sad to see 🇵🇰🏏

In a shock move, Pakistan this week replaced head coach Sarfaraz Ahmed and pace-bowling chief Umar Gul,… pic.twitter.com/nFE31dUrQ1

— Sportstar (@sportstarweb) September 4, 2026

PCB और खिलाड़ियों के बीच कोई संवाद नहीं - गिलेस्पी

गिलेस्पी ने पीसीबी के काम करने के तरीके और खिलाड़ियों के साथ खराब बर्ताव को लेकर भी अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि चयन समिति और खिलाड़ियों के बीच कोई संवाद नहीं है. जिन खिलाड़ियों को बीच सीरीज से ड्रॉप करके वापस भेजा गया, उन्हें बोर्ड ने खुद नहीं बताया. उन खिलाड़ियों को अपने दोस्तों, परिवार और मीडिया के जरिए पता चला कि उन्हें बाहर कर दिया गया है. यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद अपमानजनक बात है.

यह भी पढ़ें:  BCCI ने उम्र में धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों पर लिया एक्शन, 60 से अधिक पर लगाया बैन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें