July 31, 2026

Pawan Singh को हुई गंभीर बीमारी? गुस्से में फेंकी मेडिकल रिपोर्ट, हुए परेशान, तेज प्रताप यादव ने लगाई जनसभा

Time Published: Friday, July 31, 2026, 12:30 [IST]

Pawan Singh: पिछले कुछ समय से रिएलिटी शोज ने अपना एक अलग ही दबदबा बनाया हुआ है। 'द ट्रेटर', 'द एलायंस', 'लॉक अप 2' जैसे रिएलिटी शोज इस समय ओटीटी पर धूम मचा रहे हैं। वहीं आगामी 2 अगस्त 2026 से टीवी पर नया रिएलिटी शो दस्तक देने वाला है, जिसका नाम 'भोजपुरी बवाल' है।इस रिएलिटी शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े कलाकार शामिल होंगे।

'भोजपुरी बवाल' में धूम मचाएंगे स्टार्स
पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसे सितारे एक ही छत के नीचे एकसाथ दिखाई देंगे। खबर है कि इस शो में तेज प्रताप यादव भी हिस्सा ले रहे हैं। शो के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। लोगों को शो का नाय प्रोमा काफी पसंद आ रहा है।

Pawan Singh

तेज प्रताप ने शो में लगाई जनसभा

शो के नए प्रोमो में तेज प्रताप दमदार स्टाइल में एंट्री लेते दिखाई देते हैं। उनकी एंट्री पर 'तेज प्रताप भैया जिंदाबाद' के नारे लगने लगते हैं। इसके बाद तेज प्रताप यादव जनसभा में पहुंचते हैं और जनता को बांसुरी बजाकर सुनाते हैं। इसके बाद वह एक छात्र से बांसुरी बजाने के लिए कहते हैं। छात्र बांसुरी बजाने की कोशिश करता है लेकिन नाकामयाब रहता है। वह उससे कहते हैं कि अरे इसे जूठा मत करो। वो छात्रों से उनकी समस्या पूछते हैं और उन्हें योग करने की सलाह भी देते हैं।

पवन सिंह को हुई गंभीर बीमारी?

-वहीं भोजपुरी बवाल रिएलिटी शो के दूसरे प्रोमो में पवन सिंह सोफे पर अपने करीबियों के साथ बैठे हुए नजर आते हैं। वह थोड़े परेशान दिखाई देते हैं। इसके बाद पवन सिंह वहां बैठे एक शख्स से पूछते हैं- क्या मेरी रिपोर्ट सही आएगी? वह शख्स कहता है- आपके साथ इतने लोगों की दुआएं हैं। सब सही होगा। आपको कुछ नहीं होगा। इसके बाद पवन सिंह कहते हैं- मुझे सोचने की बीमारी है। मैं इतना सोचता हूं ना। भोजपुरी बवाल के दोनों प्रोमो देखकर फैंस की हंसी छूट रही है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

-इसके बाद प्रोमो में दिखाते हैं कि एक शख्स पवन सिंह की रिपोर्ट लेकर कमरे में आता है। पवन सिंह उस शख्स से पूछते हैं कि रिपोर्ट में क्या आया? वहां मौजूद पवन सिंह के करीबी लोग उस शख्स से रिपोर्ट लेते हैं और उसे पढ़ने लगते हैं।

पवन सिंह ने गुस्से में जमीन पर फेंकी मेडिकल रिपोर्ट

-इसके बाद पवन सिंह, वहां रखे एलक्सा से पूछते हैं कि TLC मतलब क्या होता है। उन्हें जवाब मिलता है- टेंडर, लविंग और केयरिंग। पवन सिंह उससे पूछते हैं कि बताओ किडनी ठीक है ना। वहीं जवाब न मिलने पर वह मेडिकल रिपोर्ट को जमीन पर फेंक देते हैं और डॉक्टर से बात करते हैं। डॉक्टर ये जानकर हैरान रह जाता है कि वो एलक्सा से उनकी बीमारी के बारे में पूछ रहे थे।

-हालांकि ये सब वाकई किसी गंभीर बीमारी का मामला है या सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार किया गया मजाकिया सीक्वेंस, इसका खुलासा तो शो ऑनएयर होने के बाद ही होगा लेकिन इतना तय है कि 'भोजपुरी बवाल' के इन प्रोमों ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।

-तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज और पवन सिंह का हल्का-फुल्का कॉमिक ट्रैक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब 2 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले इस रिएलिटी शो में और कौन-कौन से दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे, इसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।