टीवी मसाला
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Aug 6, 2026, 09:52 AM IST
Parth Samthaan On Mental Health: टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान ने हाल ही में अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते नजर आए।
![]()
Parth Samthaan की पोस्ट देख बढ़ी फैंस की चिंता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Parth Samthaan On Mental Health: टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। पार्थ समथान इन दिनों सीरियल 'सहर होने को है' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने माहिद बनकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शो में भाविका शर्मा संग उनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में पार्थ समथान की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते नजर आए। पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने बताया कि बीते तीन से चार दिन उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब रहे हैं। पार्थ समथान की पोस्ट ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sehar Hone Ko Hai: विवादों के कारण लगेगा शो पर ताला? सच उगलते हुए बोले Parth Samthaan- जिसकी नीयत साफ है...
पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने थ्रेड्स पर पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर लिखा, "बीते तीन से चार दिन मेरे स्वास्थ्य (मानसिक और भावनात्मक) के लिए बहुत खराब रहे हैं। लगातार आंसू आना, सांस लेने में परेशानी, नकारात्मक विचार और ऐसा लग रहा है जैसे सबकुछ बिखर रहा है। सबसे बुरी बात यह है कि मैं अभी भी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा क्यों होरहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ऑनलाइन हैरेसमेंट से तंग आए Parth Samthaan, सोशल मीडिया पर उठाया ये शॉकिंग कदम; फैंस को दिया झटका

Parth Samthaan की पोस्ट हुई वायरल
पार्थ समथान का सहारा बने फैंस
पार्थ समथान (Parth Samthaan) की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "थोड़ा ठहरो। आप अपने आप में ऐसे ही विश्वास रखो, जैसे हम रखते हैं। यूं ही चमकते रहो, मुस्कुराते रहो और ऐसे ही इंसान बने रहो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं पार्थ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पार्थ अपने आपके साथ जेंटल रहो। किसी थेरेपिस्ट से मिलो और उससे बात करो जिसपर आप भरोसा करते हो। आपको देखभाल और सपोर्ट की जरूरत है।"

जब सोशल मीडिया पर रोते दिखे Parth Samthaan
बता दें कि इससे पहले भी पार्थ समथान अपने स्वास्थ्य के लिए लाइमलाइट में रह चुके हैं। पार्थ समथान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह रोते दिखाई दिये। उनकी उस तस्वीर ने भी लोगों को चिंता में डाल दिया था।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article