September 20, 2026

Pakistan Politics: इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 27 सितंबर के PTI मार्च से पहले कार्रवाई; लाहौर में 30 दिन की हिरासत का आदेश

Pakistan Politics: पाकिस्तान (Pakistan News) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को रविवार को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तारी (Imran Khan Sister Aleema Khan Arrest) की पुष्टि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की है। 

रिपोर्टों के मुताबिक, (Pakistan Politics) यह कार्रवाई PTI के 27 सितंबर को प्रस्तावित विरोध मार्च से करीब एक सप्ताह पहले हुई। PTI मार्च (PTI March) में पार्टी इमरान खान की रिहाई समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाली है। रॉयटर्स और अल जजीरा के अनुसार, लाहौर के डिप्टी कमिश्नर ने अलीमा खान को 30 दिनों के लिए हिरासत में रखने का आदेश जारी किया है।

इमरान खान की मेडिकल जांच के बीच बहन अलीमा खान गिरफ्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में इमरान खान की सेहत की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंची। डॉक्टरों ने उनकी आंख, ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी जांच की।… pic.twitter.com/pyrVELamlA

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 20, 2026

30 दिन की हिरासत का आदेश जारी

इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तारी (Imran Khan Sister Aleema Khan Arrest) के मामले में लाहौर प्रशासन ने Maintenance of Public Order (MPO) कानून का इस्तेमाल किया है। 

इस कानून के तहत सार्वजनिक व्यवस्था या सुरक्षा से जुड़े कारणों के आधार पर किसी व्यक्ति को एहतियाती हिरासत (Preventive Detention) में रखने का प्रावधान है। अलीमा खान के वकील (Pakistan Politics) राणा मुदस्सर उमर ने सोशल मीडिया पोस्ट में गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें घर से ले जाया गया और तत्काल यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें किस मामले या थाने में रखा गया है। PTI का कहना है कि अलीमा को लाहौर के मामलों में जमानत मिली हुई है।

यह भी पढ़ें: Bhopal Murder Case: भोपाल में चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में गोली मारकर की हत्या, 15 दिन पहले एक लड़की को लेकर हुई थी लड़ाई

PTI ने गिरफ्तारी पर जताई आपत्ति

इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तारी (Imran Khan Sister Aleema Khan Arrest) के बाद PTI ने कार्रवाई का विरोध किया है। पार्टी प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए अलीमा खान की तत्काल रिहाई की मांग की।

दूसरी ओर, सरकार की ओर से गिरफ्तारी पर तत्काल विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार को कहा था कि सरकार PTI के प्रस्तावित प्रदर्शन मार्च को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। वहीं, PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद में प्रस्तावित मार्च जारी रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: CG JDA Strike: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स का बड़ा फैसला,  स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर 7 दिन तक टली अनिश्चिकालीन हड़ताल

इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर मार्च

PTI March (PTI March) को लेकर पाकिस्तान में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद की ओर मार्च का कार्यक्रम रखा है और इसका प्रमुख उद्देश्य इमरान खान की रिहाई की मांग करना बताया है। पाकिस्तान में इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। 

उनकी पार्टी कई मामलों में उनके खिलाफ हुई कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताती रही है, जबकि इन दावों पर अलग-अलग मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी रही है। इससे पहले PTI के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने कहा था कि पार्टी 27 सितंबर को शांतिपूर्ण मार्च आयोजित करेगी।

यह भी पढ़ें: Bilaspur Patwari Talab Dead Body: बिलासपुर के पटवारी तालाब में मिला शव, अब तक नहीं हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

इमरान खान की हिरासत और स्वास्थ्य को लेकर विवाद

इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तारी (Imran Khan Sister Aleema Khan Arrest) ऐसे समय हुई है जब उनके भाई की जेल में स्थिति को लेकर PTI और परिवार लगातार सवाल उठाते रहे हैं। पिछले महीने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को इलाज के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

बाद में अधिकारियों ने उन्हें पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जांच के लिए ले जाने के बाद वापस जेल भेज दिया था। इस घटनाक्रम को लेकर PTI ने अदालत के आदेश के पालन पर सवाल उठाए। अलीमा खान की हिरासत और 27 सितंबर के मार्च को लेकर आगे की स्थिति अब प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें: Dattatreya Hosabale Speech: भारत की सभ्यता और संघर्ष यात्रा पर होसबाले का संबोधन, बोले- देशभक्ति हर दिन का भाव होना चाहिए