The VVAAN OTT Release: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ सिनेमाघरों में अपनी कमाई से कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी और एवरेज रही थी. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है. इसकी डिटेल्स आ गई हैं. छठी मैया के रिफ्रेंस के साथ बनी इस फिल्म को छठ से पहले ही जारी किया जा रहा है. इस फिल्म की स्ट्रीमिंग धनतेरस के आसपास शुरू कर दी जाएगी. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है. इस फिल्म को आप फ्री में नहीं देख सकेंगे.
स्ट्रीमिंग की शुरुआत में मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के बाद भी सब्सक्रिप्शन से अलग इस फिल्म को देखने के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ेंगे. आइए जानते हैं कि आप इस फिल्म को कबसे देख सकते हैं और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
कब और कहां देखें द वन?
फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने लिए हैं. वहीं इस फिल्म को आप 6 नवंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. लेकिन इसे अभी रेंट पर ही देखना पड़ेगा और फिल्म दर्शकों के लिए फ्री में उपलब्ध नहीं होगी. शायद इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मद्देनजर ये फैसला लिया गया हो. पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मनचाहा रिस्पॉन्स नहीं दे पा रही हैं. हालांकि उनके एक्टिंग क्राफ्ट की लगातार तारीफ देखने को मिली है. वहीं दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया की फैन फॉलोइंग भी पिछले कुछ समय में काफी तेजी से बढ़ी है.
ये भी पढ़ें- Jailer 2: बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 की बादशाहत बरकरार, दृश्यम 3 का खेल तमाम, ओवरसीज कलेक्शन 200 करोड़ पार
द वन ने दुनियाभर में कितने कमाए?
द वन की बात करें तो इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये के बीच था. लेकिन इसके जवाब में फिल्म जरा पीछे रह गई थी और 100 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो द वन का भारत में नेट कलेक्शन 60.49 करोड़ रुपये का था. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 72 करोड़ रुपये का था. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76 करोड़ रुपये का रहा था जो बजट से बहुत कम था. अब देखने वाली बात होगी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More