September 14, 2026

OTT Releases This Week: 'लस्ट स्टोरीज' से 'वेटिंग है सीजन 1'...इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या रिलीज हो रहा?

OTT Releases This Week: हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ न कुछ मजेदार रिलीज होता है. इस बार का हफ्ता भी काफी मनोरंजक होने वाला है. चलिए बताते हैं कि इस वीक क्या-क्या रिलीज हो रहा है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन |  Updated on: Sep 14, 2026 9:26 PM IST

Share

नेटफ्लिक्स इंडिया की पॉपुलर एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी ‘लस्ट स्टोरीज’ तीसरे पार्ट के साथ वापस आ रही है. इस बार विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज चार अलग-अलग कहानियां लेकर आए हैं. चारों फिल्ममेकर प्यार, चाहत और आज के रिश्तों की बदलती तस्वीर को अपने-अपने अंदाज में दिखाएंगे. 18 सिंतबर को और इसे नेटफ्लिक्स देख सकते हैं.

1 / 8

रेलवे टिकट से जुड़ी कहानी शायद क्राइम थ्रिलर के लिए थोड़ी अलग शुरुआत लग सकती है, लेकिन ‘वेटिंग है’ की कहानी भारत के टिकटिंग सिस्टम से जुड़े एक बड़े डिजिटल ब्लैक मार्केट पर आधारित है. ये सीरीज 16 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

2 / 8

16 सितंबर को ही नीगली भी प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. ‘रीचर’ की दुनिया से फ्रांसिस नीगली अब पहली बार अपनी अलग कहानी लेकर आ रही हैं. मारिया स्टेन एक बार फिर पूर्व आर्मी ऑफिसर नीगली के किरदार में नजर आएंगी. अब वह शिकागो में प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर के तौर पर काम कर रही हैं.

3 / 8

जैक्सन लैम्ब और MI5 के उन एजेंट्स की टीम एक बार फिर वापस आ रही है, जिन्हें बाकी लोग शायद नाकाम समझते हैं. ‘स्लो हॉर्सेज’ के छठे सीजन में जासूसी, गलत फैसलों और सरकारी सिस्टम के अंदर चल रही खींचतान की कहानी आगे बढ़ेगी. ये भी एप्पल टीवी पर 16 सितंबर को आ रिलीज होगी.

4 / 8

'क्रोनिन्स द ममी'17 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. फिल्म की शुरुआत किसी पुरानी ममी या पुरातत्व की कहानी से नहीं, बल्कि एक परिवार के डरावने अनुभव से होती है.

5 / 8

मैत्रेयी रामकृष्णन की ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ कॉलेज की बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम की दुनिया पर आधारित कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है. वह माया का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बचपन की दोस्त अंजलि के साथ UCLA पहुंचती है. अंजलि का किरदार प्रियंका केडिया निभा रही हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से देख सकते हैं.

6 / 8

जाकिर खान अपने चौथे नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल ‘पापा यार’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो अपनी जिंदगी के सबसे खास रिश्तों में से एक यानी पिता के साथ अपने रिश्ते पर बात करेंगे. ये शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स स्ट्रीम होगा.

7 / 8

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ भी 18 सितंबर को सिनेमाघर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो ही है. इसमें एक ऐसे पिता की कहानी है, जो शराब की लत से जूझ रहा है और अपनी बेटी के साथ शांत जिंदगी जीने की कोशिश करता है. लेकिन उसके पुराने जीवन से जुड़ी हिंसा बार-बार उसके सामने आती है.

8 / 8

Follow Us