August 5, 2026

Oppo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी - oppo f35 pro 10000mah battery 5g phone launching soon

ओप्पो जल्द ही भारत में 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन Oppo F35 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन 50MP कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ इस म ...और पढ़ें

Oppo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Oppo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही भारत में अपना एक और नया बड़ी बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस नए डिवाइस को अपनी F सीरीज के तहत पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन का नाम Oppo F35 Pro हो सकता है। इस फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। रिपोर्ट में डिवाइस के लॉन्च होने के समय के बारे में भी बताया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Oppo F35 Pro में क्या-क्या खास?

Oppo ने हाल ही में चीन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला Oppo A7 Pro Max लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यही फोन थोड़े बदले हुए वर्जन में Oppo F35 Pro के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है। इसमें ये भी दावा किया गया है कि ये डिवाइस इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो जाएगा और यह F33 Pro की जगह लेगा, जिसे कंपनी ने इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की कीमत लगभग 40 हजार रुपये से 45 हजार रुपये के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में ये फोन Vivo S2, Motorola Edge 70 Pro और OnePlus Nord CE 6 जैसे फोन्स को टक्कर दे सकता है।

Oppo F35 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Oppo ने अपनी F-सीरीज के लिए F9 मॉडल तक तो इसे 'सेल्फी एक्सपर्ट' टैगलाइन का यूज करते हुए पेश किया था, जो 2018 में आई थी, क्योंकि उस वक्त फोन में शानदार फ्रंट कैमरा देखने को मिला था। दिलचस्प बात ये है कि अब A7 Pro Max में भी 50-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिल रहा है। अगर F35 Pro में भी वही सेंसर रहता है, तो इसे 'सेल्फी एक्सपर्ट' कहना गलत नहीं होगा।

हालांकि Oppo के पुरानी मार्केटिंग टैगलाइन को फिर से यूज करने की संभावना काफी कम है। फिर भी, ये देखना बाकी है कि F35 Pro में वही 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा या Oppo इसकी जगह कोई कम रिजाल्यूशन वाले सेंसर का यूज करेगा।

मिलेगी 10,000 की बड़ी बैटरी

इस अपकमिंग F35 Pro में 10,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रिजाल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।

डिवाइस में स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट, 12GB तक RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, LED फ्लैश और नोटिफिकेशन LED मिल सकता है।

साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ColorOS 16 पर बेस्ड Android 17 और IP66/IP68/IP69 रेटिंग वाला डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट चेसिस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी