कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मीरी-पीरी संस्थान में धरने पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत करते पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल।
कुरुक्षेत्र के मीरी-पीरी मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट शाहाबाद में पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं मिलने के विरोध में चल रही डॉक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। इसके साथ ही अस्पताल की ओपीडी सेवाएं भी दोबारा शुरू कर दी गईं। कर्
.
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल शाहाबाद पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे डॉक्टरों और कर्मचारियों से मुलाकात कर काम पर लौटने की अपील की। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

दादूवाल ने सेवा संभाल के बाद सैलरी देने की बात कही।
72 घंटे में संस्थान का प्रबंधन संभालने का दावा
बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा कमेटी अगले 72 घंटे के भीतर मीरी-पीरी संस्थान का संचालन अपने हाथ में लेगी। सरकारी की सभी जरूरी कार्रवाई और एनओसी मिलने के बाद अस्पताल में रुके हुए काम और अधूरी बिल्डिंग का निर्माण भी दोबारा शुरू कराया जाएगा।
जरूरत पड़ी तो अपनी तरफ से सैलरी दूंगा
अब संस्थान का संचालन सही तरीके से होगा। मरीजों को पहले की तरह इलाज की सुविधा मिलेगी। डॉक्टरों और कर्मचारियों की सैलरी को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। दावा किया कि अगर किसी कारणवश सैलरी देने में दिक्कत आती है तो वह खुद अपने लेवल पर सैलरी देने के लिए तैयार हैं।

कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा कल सेवा संभाल कर दावा कर चुके।
दवाइयों की कीमत पर भी दिया भरोसा
उन्होंने कहा कि अस्पताल में महंगी दवाइयों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अस्पताल का प्रबंधन संभालने के बाद इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, ताकि मरीजों को दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा सकें। हालांकि, दादूवाल से पहले कमेटी के मौजूद प्रधान जगदीश सिंह झींडा सेवा संभाल का दावा कर चुके हैं।
स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर भी रखी राय
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर दादूवाल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी प्रदर्शन में लाठीचार्ज जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने छात्रों से भी कानून हाथ में नहीं लेने और आंदोलन को राजनीति से दूर रखने की अपील की।
फिल्म विवाद पर भी बोले
पंजाब में जसवंत सिंह खालड़ा की फिल्म सतलुज पर चल रहे विवाद को लेकर दादूवाल ने कहा कि सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए। साथ ही किसी भी फिल्म में ऐसे दृश्य नहीं होने चाहिए, जिनसे समाज में विवाद या तनाव पैदा हो।