August 11, 2026

धांसू डिस्काउंट पर मिल रहा OnePlus का ये स्मार्टफोन, मिलती है 9,000mAh की बड़ी बैटरी

धांसू डिस्काउंट पर मिल रहा OnePlus का ये स्मार्टफोन, मिलती है 9,000mAh की बड़ी बैटरी

Oneplus Nord 6Image Credit source: OnePlus

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो OnePlus की Independence Day Sale 2026 आपके लिए अच्छी डील लेकर आई है. कंपनी की इस सेल में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहे हैं. इनमें OnePlus Nord 6 भी शामिल है. यह फोन बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है.

OnePlus Nord 6 पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर को मिलाकर ग्राहकों को करीब 11,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. ऐसे में यह फोन अपने सेगमेंट में एक बार फिर आकर्षक विकल्प बन गया है.

OnePlus Nord 6 पर क्या मिल रही है डील?

OnePlus Nord 6 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल कंपनी की वेबसाइट पर ₹44,499 में लिस्ट है. इसकी MRP ₹52,999 है. फोन Fresh Mint, Quick Silver और Pitch Black कलर में खरीदा जा सकता है. Sale के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹2,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, IDFC Bank और IndusInd Bank के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर यह ऑफर मिल सकता है.

वहीं, Axis Bank के ग्राहक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹2,500 तक या नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर ₹2,000 तक की छूट पा सकते हैं. Nord 6 को करीब ₹42,000 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. बाद में इसकी कीमत में दो बार बढ़ोतरी हुई. हालांकि, मौजूदा ऑफर के कारण इसकी प्रभावी कीमत फिर से कम हो जाती है.

165Hz AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. 165Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद दिखाई देते हैं. गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए भी यह डिस्प्ले काफी उपयोगी हो सकती है.

Snapdragon प्रोसेसर से दमदार परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसका मतलब है कि फोन रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे काम आसानी से संभाल सकता है. Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है. कंपनी के अनुसार, सामान्य इस्तेमाल में यह फोन करीब दो दिन तक चल सकता है. फोन में 80W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज करने में मदद मिलती है.

कैमरा भी दमदार

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कुल मिलाकर, मौजूदा ऑफर के साथ OnePlus Nord 6 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो एक फोन में शानदार डिस्प्ले, तेज परफॉर्मेंस, गेमिंग क्षमता और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- साइबर सिक्योरिटी में OpenAI का बड़ा कदम, नया मॉडल लॉन्च, चुनिंदा कंपनियों को मिलेगी सुविधा

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button